औरैया

पीएम पर टिप्पणी करने पर बिलावल भुट्टो का फूंका पुतला

शहर मे आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में पाकिस्तान की विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा संयुक्त राष्ट्र  सुरक्षा परिषद में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी व अमर्यादित भाषा के विरोध में प्रर्दशन किया जा रहा है।

विकास सक्सेना, औरैया। शहर मे आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में पाकिस्तान की विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा संयुक्त राष्ट्र  सुरक्षा परिषद में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी व अमर्यादित भाषा के विरोध में प्रर्दशन किया जा रहा है। उसी कड़ी में औरैया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा के नेतृत्व में शहर के शहीद पार्क से लेकर सुभाष चौराहे तक  जोरदार प्रदर्शन किया।
भाजपा द्वारा पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गये। कार्यकर्ताओं द्वारा पाकिस्तान के विदेश मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की गई और सभी भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी सुभाष चौराहे पर बिलावल भुट्टो को बर्खास्त और पाकिस्तान से माफी मांगने की बात को लेकर आवाज उठाई। जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तान को एक अच्छे पड़ोसी देश की तरह रहना चाहिए। ऐसी हरकतें उनके नापाक इरादों के संकेत देते है। वक्त है अभी सुधर जाए। भाजपा जिला मंत्री विशाल शुक्ला ने कहा कि पाकिस्तान नहीं माना तो सर्जिकल स्ट्राइक होती रहेगी। समय है विश्व के सबसे बड़े शक्तिशाली नेता प्रधानमंत्री के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सार्वजनिक मांफी मांगे। इस मौके पर भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

ट्रैफिक अलर्ट: कानपुर देहात में पुलिस भर्ती समारोह के लिए भारी वाहनों का मार्ग बदला

कानपुर देहात– उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों और सड़क एवं परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों के…

7 hours ago

कानपुर देहात: प्रेम और साथ का अनूठा अंत, 5 मिनट के अंतराल पर बुजुर्ग दंपति की मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…

1 day ago

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर,युवक की मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…

1 day ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में…

1 day ago

कानपुर देहात: प्रेमिका को घायल कर प्रेमी ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

कानपुर देहात: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने…

1 day ago

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

2 days ago

This website uses cookies.