जालौन

पीड़ित को हर संभव न्याय दिलाने का किया जाएगा प्रयास : नवगांतुक क्षेत्राधिकारी

अपराध पर पूरी तरह शिकंजा कस कर अपराधियों को सलाखों के अंदर किया जाएगा। पीड़ित को हरसंभव न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। अराजकता और अफवाह फैलाने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

जालौन(उरई)। अपराध पर पूरी तरह शिकंजा कस कर अपराधियों को सलाखों के अंदर किया जाएगा। पीड़ित को हरसंभव न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। अराजकता और अफवाह फैलाने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। उक्त बात नवागंतुक पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश पांडेय ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।

नवगांतुक पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश पांडेय ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए क्षेत्रीय जनता को संदेश दिया कि पुलिस उनकी मित्र है, वह अपनी समस्याऐं हम तक अवश्य पहुंचाऐं। पीड़ितों की समस्याओं का निश्चित तौर पर उचित निस्तारण कराया जाएगा। इतना ही नहीं, जनता के सहयोग के बिना पुलिस अधूरी है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि नगर व क्षेत्र के लोग अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाले अपराधों तथा अराजकता फैलाने वाले तत्वों की सूचनाऐं अवश्य पुलिस तक पहुंचाएं। जिससे उनके खिलाफ त्वरित कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि वह अपराधियों की मानसिकता से भली भांति परिचित हैं। विभाग पर भी नजर रखी जाएगी। जब तक वह यहां हैं तब तक कोई भी अपराधी अपराध करके निकल नहीं सकता। बताते चलें, नवागंतुक सीओ बुलंदशहर से जनपद में आए हैं। जनपद में उनकी यह पहली पोस्टिंग हैं। इससे पूर्व वह गाजियाबाद, बागपत समेत पूर्वांचल में अपनी सेवाएं  दे चुके हैं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

मा0 राज्यमंत्री ने सामुदायिक भवन ईको पार्क माती में किया ध्वजारोहण।

कानपुर देहात। शासन के निर्देशों के क्रम में मा0 राज्यमंत्री, इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान…

8 hours ago

हर्षोल्लास के साथ विकास भवन में मनाई गई स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ

कानपुर देहात।आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्र आज अपनी 79वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस मना…

8 hours ago

खेत में मिले विक्षिप्त व्यक्ति की हैलेट अस्पताल में हुई मौत, पहचान की कोशिश जारी

कानपुर देहात: गजनेर थाना क्षेत्र के जरैला गांव में खेत में बेहोशी की हालत में…

1 day ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के…

2 days ago

कानपुर देहात में महिला की ट्रेन से कटकर मौत,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के…

2 days ago

कानपुर देहात: साइबर धोखाधड़ी में गई ₹15,500 की रकम पुलिस ने वापस कराई

कानपुर देहात में साइबर क्राइम का शिकार हुए एक शख्स को पुलिस ने बड़ी राहत…

2 days ago

This website uses cookies.