G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

पुखरायां: कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, भाजपा कार्यालय पर विशाल समारोह

पुखरायां के पटेल चौक स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय पर आज उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया।

कानपुर देहात: पुखरायां के पटेल चौक स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय पर आज उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उनके शुभचिंतकों द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पूर्व जिलाध्यक्ष व्यापार मंच अपना दल एस, रविराज सिंह पटेल ने कैबिनेट मंत्री को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही 11 किलोग्राम बूंदी के लड्डू वितरित किए गए, और 11 किलो का बड़ा केक काटा गया। समारोह के दौरान खुशियां मनाते हुए उपस्थित लोगों ने मंत्री के लंबी उम्र और सफलता की कामना की।

इसके अतिरिक्त, भाजपा कार्यालय पर एक विशाल प्रीत भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों को भरपेट भोजन कराया गया। भोज में पनीर की पकौड़ी, प्याज की पकौड़ी, मन्यू रियनकी पकौड़ी, आलू की पकौड़ी और बैगनी मिर्ची समेत अन्य व्यंजन शामिल थे।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंत्री प्रतिनिधि अशोक कुमार सचान, भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, पुखरायां पालिकाध्यक्ष पूनम दिवाकर, पुखरायां पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि करुणा शंकर दिवाकर, पूर्व जिला अध्यक्ष व्यापार मंच अपना दल एस रविराज सिंह पटेल, समाजसेवी नीरज सचान, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री सूर्य प्रताप सिंह तन्नू संखवार, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी, मंडल महामंत्री आशीष मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र द्विवेदी, अमरौधा भाजपा मंडल अध्यक्ष अतेन्द्र कटियार, सभासद प्रमोद सिंह उर्फ काला ठाकुर, भूपेंद्र सिंह, कल्ला प्रधान प्रतिनिधि सूरज सचान, अशोक सचान उर्फ टाटा, पीयूष सचान, तार बाबू सचान, ग्राम प्रधान मुसर्रत खां, डॉक्टर आदित्य सचान, सचिन सचान, परवेश सचान उर्फ बिट्टू, आशीष सचान छोटू, अनुराग कटियार, कमाल खां, अंकित ठाकुर, हरेंद्र यादव, किशोर सचान, सुनील शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह आयोजन एक भव्य और यादगार समारोह के रूप में संपन्न हुआ, जिसमें सभी ने राकेश सचान के जीवन और उनके योगदान को सराहा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

सड़क हादसा: कानपुर देहात में बोलेरो और ट्रक की टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोग घायल

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में भेवान गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज… Read More

3 hours ago

मोनिका रानी: स्कूल शिक्षा की नई प्रभारी महानिदेशक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारी मोनिका रानी को स्कूल शिक्षा का प्रभारी महानिदेशक नियुक्त किया… Read More

3 hours ago

राजकीय बालिका गृहों में एचपीवी वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण अभियान*

कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More

4 hours ago

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

5 hours ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

5 hours ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.