G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

पुखरायां: जनता दर्शन दरबार में उमड़ी भीड़, मंत्री राकेश सचान ने सुनीं सैकड़ों फरियादें

भाजपा केंद्रीय कार्यालय, पटेल चौक पर शनिवार को आयोजित जनता दर्शन दरबार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निवारण के निर्देश दिए।

कानपुर देहात। भाजपा केंद्रीय कार्यालय, पटेल चौक पर शनिवार को आयोजित जनता दर्शन दरबार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निवारण के निर्देश दिए। जनता दर्शन दरबार में ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। जमीन विवाद, बिजली कनेक्शन, मकान विवाद, पुलिस मामलों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख थीं। ग्राम अटवा की प्रेमवती ने बताया कि उनके परिवार की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई। मंत्री राकेश सचान ने तहसीलदार को मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अंगुरी निवासी आरिफ खान ने बिजली कनेक्शन न होने की शिकायत की। उनके घर में पिछले कई महीनों से बिजली नहीं आ रही है। मंत्री सचान ने विद्युत विभाग के एसडीओ को मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने को कहा। मूसानगर के फत्तेपुर की मूला देवी ने अपने मकान पर कब्जे की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनके पति की मौत के बाद उनके देवर ने घर पर कब्जा कर लिया है। मंत्री सचान ने पुलिस अधिकारियों को मामले में हस्तक्षेप कर महिला को न्याय दिलाने के निर्देश दिए।

कान्हा खेड़ा के अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने एक ट्रक खरीदा था, लेकिन बाद में पता चला कि ट्रक के कागजात फर्जी हैं। उन्होंने ट्रक बेच दिया, लेकिन अब खरीदार उनसे पैसे मांग रहा है। मंत्री सचान ने पुलिस अधिकारियों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा। जनता दर्शन दरबार में उपस्थित अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। लोगों ने मंत्री राकेश सचान और भाजपा सरकार के इस प्रयास की सराहना की।

जनता दर्शन दरबार में भाजपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उन्होंने लोगों की मदद की और उनकी समस्याओं को मंत्री तक पहुंचाने में सहयोग किया।जनता दरबार में प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि अशोक कुमार सचान, मूसानगर चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद निषाद, तारबाबू सचान, अशोक सचान उर्फ टाटा, परवेश सचान उर्फ बिट्टू, भूपेंद्र सिंह, आशीष सचान उर्फ छोटू, शुभम दीक्षित, कल्ला प्रधान प्रतिनिधि सूरज सचान, राजकुमार सचान, अमित कुमार, पवन निषाद, संजय निषाद,किशोर सचान, पूती सचान, सुनील शर्मा तथा अधिकारियों में मुख्य रूप से भोगनीपुर की तहसीलदार डाक्टर प्रिया सिंह, भोगनीपुर के क्षेत्राधिकारी संजय कुमार सिंह, पुखरायां विद्युत विभाग के एसडीओ आर के वर्मा, भोगनीपुर के कोतवाल अंजन कुमार सिंह आज आयोजित जनता दर्शन दरबार में उपस्थित रहे।

 

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

2 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.