पुखरायां : बीती रात पुखरायां नगर में हुई मूसलाधार बारिश के चलते जगह-जगह जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए पुखरायां नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार के आदेशानुसार, आज सुबह से सफाई अभियान चलाया गया। सफाई इंचार्ज मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सफाई नायक पवन तिवारी, सफाई सुपरवाइजर धर्मेंद्र यादव और सुनील पाल ने पालिका कर्मियों के साथ मिलकर विद्यार्थी नगर मोहल्ला में सफाई अभियान शुरू किया।
इस अभियान के तहत क्रय विक्रय समिति के ठीक सामने मुख्य मार्ग की नालियों की जेसीबी द्वारा सफाई कराई गई। पालिका कर्मियों द्वारा चलाया गया सफाई अभियान विद्यार्थी नगर मीरपुर मुख्य मार्ग की नालियों की सफाई का कार्य नोनापुर मोड़ तक चलाया गया। इस दौरान सभासद मनीष गुप्ता, आशुतोष कुलश्रेष्ठ, अरुण अवस्थी और सौरभ गुप्ता भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे और सफाई कार्य का निरीक्षण किया।
सफाई अभियान का उद्देश्य जल भराव की समस्या से लोगों को निजात दिलाना था। पालिका कर्मियों ने पूरी तत्परता से काम किया ताकि नगरवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अभियान से पुखरायां नगर के निवासियों को काफी राहत मिली है और वे पालिका परिषद के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं।
लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए ज्ञापन के…
कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के मीटिंग हॉल में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना…
कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, विशेषकर…
कानपुर देहात, 16 जून 2025: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आज कानपुर देहात…
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने सोमवार को…
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती अपर्णा यादव…
This website uses cookies.