कानपुर देहात

पुखरायां में धनतेरस की धूम, सेवानिवृत्त कोषागार अधिकारी ने दी नगरवाशियों को शुभकामनाएं

कस्बे में चारो तरफ दीपावली के त्यौहार की धूम है। बाजार में रौनक होने के सा लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।

पुखरायां कानपुर देहात। कस्बे में चारो तरफ दीपावली के त्यौहार की धूम है। बाजार में रौनक होने के सा लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। दीपावली के त्यौहार की शुरुआत आज यानि सोमवार से हो रही है। आज त्यौहार का पहला दिन धनतेरह के रुप में मनाया जा रहा है। इस पर सेवानिवृत्त कोषागार अधिकारी भोगनीपुर रामशंकर कमल ने नगरवाशियों को शुभकामनाएं दी।सेवानिवृत्त कोषागार अधिकारी भोगनीपुर रामशंकर कमल ने कहा की धनतेरस के पावन अवसर पर सभी नगर वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि हम सबको जीवन में सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। वही उनके सुपुत्र उमेश कमल एसबीआई बैंक अधिकारी ने भी धनतेरस की सभी नगर वाशियों को तहेदिल से हार्दिक शुभकामानाएं दी।

धनतेरस पर इन चीजों की करें खरीदारी, घर में आएगी लक्ष्मी

गुरवार यानी 12 नवंबर को धनतेरस का दिन है। दिवाली की शुरूआत धनतेरस वाले दिन से ही मानी जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन क्षीर सागर के मंथन के दौरान ही मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर प्रकट हुए थे। धनतेरस वाले दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है।

umesh 2

धनतेरस के दिन दीप जलाककर भगवान धन्वंतरि की पूजा करें। भगवान धन्वंतरि से स्वास्थ और सेहतमंद बनाये रखने हेतु अपने और अपने परिवार के लिए प्रार्थना करें। इस दिन चांदी का कोई बर्तन या लक्ष्मी गणेश अंकित चांदी का सिक्का खरीदें। इसके साथ ही नया बर्तन खरीदे जिसमें दीपावली की रात भगवान श्री गणेश व देवी लक्ष्मी के लिए भोग चढ़ाएं।धनतेरस के दिन चांदी खरीदने की भी प्रथा है।

अगर ऐसा न हो तो कोई भी बर्तन खरिदें ले। क्योंकि इसके पीछे भी एक वजह  है कि यह चन्द्रमा का प्रतीक है जो शीतलता प्रदान करता है और मन में संतोष रूपी धन का वास होता है। संतोष को सबसे बड़ा धन कहा गया है। जिसके पास संतोष है वह स्वस्थ है सुखी है और वही सबसे धनवान है। भगवान धन्वन्तरि जो चिकित्सा के देवता भी हैं उनसे स्वास्थ्य और सेहत की कामना के लिए संतोष रूपी धन से बड़ा कोई धन नहीं है। लोग इस दिन ही दीपावली की रात लक्ष्मी गणेश की पूजा हेतु मूर्ति भी खरीदते हें।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading