G-4NBN9P2G16
पुखरायां कानपुर देहात। कस्बे में चारो तरफ दीपावली के त्यौहार की धूम है। बाजार में रौनक होने के सा लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। दीपावली के त्यौहार की शुरुआत आज यानि सोमवार से हो रही है। आज त्यौहार का पहला दिन धनतेरह के रुप में मनाया जा रहा है। इस पर सेवानिवृत्त कोषागार अधिकारी भोगनीपुर रामशंकर कमल ने नगरवाशियों को शुभकामनाएं दी।सेवानिवृत्त कोषागार अधिकारी भोगनीपुर रामशंकर कमल ने कहा की धनतेरस के पावन अवसर पर सभी नगर वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि हम सबको जीवन में सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। वही उनके सुपुत्र उमेश कमल एसबीआई बैंक अधिकारी ने भी धनतेरस की सभी नगर वाशियों को तहेदिल से हार्दिक शुभकामानाएं दी।
धनतेरस पर इन चीजों की करें खरीदारी, घर में आएगी लक्ष्मी–
गुरवार यानी 12 नवंबर को धनतेरस का दिन है। दिवाली की शुरूआत धनतेरस वाले दिन से ही मानी जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन क्षीर सागर के मंथन के दौरान ही मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर प्रकट हुए थे। धनतेरस वाले दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है।
धनतेरस के दिन दीप जलाककर भगवान धन्वंतरि की पूजा करें। भगवान धन्वंतरि से स्वास्थ और सेहतमंद बनाये रखने हेतु अपने और अपने परिवार के लिए प्रार्थना करें। इस दिन चांदी का कोई बर्तन या लक्ष्मी गणेश अंकित चांदी का सिक्का खरीदें। इसके साथ ही नया बर्तन खरीदे जिसमें दीपावली की रात भगवान श्री गणेश व देवी लक्ष्मी के लिए भोग चढ़ाएं।धनतेरस के दिन चांदी खरीदने की भी प्रथा है।
अगर ऐसा न हो तो कोई भी बर्तन खरिदें ले। क्योंकि इसके पीछे भी एक वजह है कि यह चन्द्रमा का प्रतीक है जो शीतलता प्रदान करता है और मन में संतोष रूपी धन का वास होता है। संतोष को सबसे बड़ा धन कहा गया है। जिसके पास संतोष है वह स्वस्थ है सुखी है और वही सबसे धनवान है। भगवान धन्वन्तरि जो चिकित्सा के देवता भी हैं उनसे स्वास्थ्य और सेहत की कामना के लिए संतोष रूपी धन से बड़ा कोई धन नहीं है। लोग इस दिन ही दीपावली की रात लक्ष्मी गणेश की पूजा हेतु मूर्ति भी खरीदते हें।
पुखरायां।कानपुर देहात में थाना रनियां पुलिस ने सोमवार को लापता हुए युवक को कड़ी मशक्कत कर महज कुछ ही घंटों… Read More
कानपुर देहात: मलासा ब्लॉक के प्रहलादपुर गांव में बुखार से हुई मौतों की खबर मिलने के बाद, स्वास्थ्य विभाग ने… Read More
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय दलित नाबालिग युवती के साथ दो वर्षों से… Read More
कानपुर देहात। समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी… Read More
कानपुर देहात। ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त और नोडल अधिकारी जी.एस. प्रियदर्शी ने सोमवार को कानपुर देहात का दौरा कर… Read More
अमन यात्रा ब्यूरो,कानपुर नगर। जनपद की विधनू ब्लॉक की रमईपुर ग्राम पंचायत अब सिर्फ स्वच्छता का नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का… Read More
This website uses cookies.