G-4NBN9P2G16
पुखरायां। कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे में सोमवार को ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।ईदगाह में नवाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी।शहरकाजी ने ईद की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि साझा की।
उन्होंने बताया कि मक्का से मदीना प्रवास के बाद ईदुल फितर का उत्सव शुरू हुआ।पैगम्बर मोहम्मद की बद्र की लड़ाई में जीत की खुशी में यह परम्परा शुरू हुई।हर घर में सेवइयां और विभिन्न पकवान बनाए गए।
लोगों ने मेहमानों का स्वागत किया।इस अवसर पर सभी ने नए कपड़े पहने और पुराने मतभेद भुलाए।यह त्यौहार रमजान के पूरे महीने के रोजे और इबादत के बाद मनाया जाता है।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी वीरसेन यादव ने भी युवाजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष कासिफ खान तथा चौरा में जावेद वारसी के आवास पर ईद की मुबारकबाद दी।उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है।यह अमन चैन और सौहाद्र का संदेश देता है।
सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।त्योहार शांतिपूर्ण सकुशल तरीके से संपन्न हुआ।इस मौके पर समाजसेवी मिलन यादव,उवेश दीवान,जिला पंचायत सदस्य नरेश बाबू दिवाकर,समाजसेवी नीरज सचान,विपिन यादव संचालक पारस ब्रिक फील्ड आदि मौजूद रहे।
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More
कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More
This website uses cookies.