भारत में भरत का चरित्र सदैव अनुकरणीय रहेगा : दीपक देव जी महाराज
कानपुर नगर स्थित ऐतिहासिक बिठूर धाम के रामकथा व्यास महाराज दीपक देव ने आज यहां कहा कि भरत का चरित्र भारत वासियों को नेक राह पर ले जाने वाला और अनुकरणीय है।उनका भ्रातृ प्रेम तो दुनिया-भर के लोगों को एकजुटता एवं भाईचारे का संदेश देता है।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। कानपुर नगर स्थित ऐतिहासिक बिठूर धाम के रामकथा व्यास महाराज दीपक देव ने आज यहां कहा कि भरत का चरित्र भारत वासियों को नेक राह पर ले जाने वाला और अनुकरणीय है।उनका भ्रातृ प्रेम तो दुनिया-भर के लोगों को एकजुटता एवं भाईचारे का संदेश देता है। श्री देव जनपद मुख्यालय के निकट ग्राम मिल्क इन पुरवा में रामकथा को लेकर उपस्थित भक्तों के बीच में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। ज्ञातव्य है कि उक्त ग्राम पंचायत का यह 11वां वार्षिक महोत्सव बाबा ब्रह्म देव जी महाराज के आश्रम में संचालित हो रहा है।उल्लेखनीय है कि श्री राम कथा का आज अंतिम दिवस है एवं 3 तारीख को पूर्णाहुति और उसके बाद 4 फरवरी को विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।
ये भी पढ़े- परिषदीय विद्यालयों में रिक्त पदों पर पदोन्नति के संबंध में बीएसए से मांगी गई जानकारी
इस संबंध में कार्यक्रम के प्रमुख व्यवस्थापक एवं पूर्व प्रधान श्यामू शुक्ला ने बताया कि समस्त ग्राम एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से संपन्न होने वाला यह कार्यक्रम 26 जनवरी को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ था और 3 फरवरी को समापन के 4 फरवरी को हवन पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने समस्त भक्त जनों को भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए सादर आमंत्रित किया है। श्री राम कथा आयोजन में जहां राकेश कुमार द्विवेदी एवं उनकी धर्मपत्नी प्रमुख यजमान है वही संगीतमय गायन में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तबला वादक सुशील द्विवेदी संगत कर रहे हैं. वहीं अशोक कुमार बाजपेई, विजय कुमार शुक्ल, मुकुल द्विवेदी,अखिलेश सविता,पप्पू शुक्ल आदिअन्य लोग व्यवस्था में शामिल हुए।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.