G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

पुखरायां : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अमरौधा इकाई का अभ्यास वर्ग संपन्न

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई अमरौधा का अभ्यास वर्ग रविवार को राजरानी दुलीचंद इंटर कॉलेज पुखरायां के सभागार में आयोजित किया गया।

कानपुर देहात। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई अमरौधा का अभ्यास वर्ग रविवार को राजरानी दुलीचंद इंटर कॉलेज पुखरायां के सभागार में आयोजित किया गया। अभ्यास वर्ग का शुभारंभ प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित संगठन के प्रदेशीय मंत्री प्रदीप कुमार तिवारी और खंड शिक्षा अधिकारी अमरौधा ईश्वर कांत मिश्रा द्वारा भारत माता के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। शिक्षिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना और ब्लॉक संगठन मंत्री डॉ अभयदीप मिश्रा द्वारा संगठन का गीत प्रस्तुत किया गया। प्रदेशीय मंत्री प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा कि अभ्यास वर्ग का प्रमुख उद्देश्य संगठन की कार्यपद्धति और संस्कृति से कार्यकर्ताओं का परिचय कराते हुए राष्ट्र के लिए समर्पित, देशभक्त और चरित्रवान शिक्षकों और छात्रों का निर्माण करना है। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने संगठन के निर्माण, विस्तार और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

ब्लॉक पालक अजय कुमार गुप्ता ने संगठन के सामाजिक सरोकारों जैसे महिला सम्मान, बालिकाओं का स्वास्थ्य और शिक्षा, नैतिक शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ की संकल्पना के बारे में बताया। जिला उपाध्यक्ष संत कुमार दीक्षित ने संगठन के प्रमुख तीन कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस, गुरु वंदन कार्यक्रम, कर्तव्य बोध दिवस और उन्हें संपन्न कराने की रूपरेखा रखी। जिला संगठन मंत्री अनंत त्रिवेदी ने संगठन विस्तार के 10 सूत्र स्वाध्याय, स्वावलंबन, सम्मान, संवाद, समन्वय, सानिध्य, संपर्क, सक्रियता, समस्या निदान और संघर्ष पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नरेंद्र सिंह दोहरे ने किया। ब्लॉक अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समापन की घोषणा की। सभी सदस्यों को प्रतिभागिता का डिजिटल प्रमाण पत्र भी सौंपा गया।

इस दौरान ब्लॉक संरक्षक दिनेश चंद्र मिश्र, ब्लॉक संगठन मंत्री डॉ० अभयदीप मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष नीरज गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष अंजली त्रिपाठी, महामंत्री नरेन्द्र सिंह दोहरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुची मालवीय, अल्पना चौरसिया, रामनरेश, अरविंद यादव, नंदनी शुक्ला, रामकुमार कटियार, मनोज गुप्ता, ऊषा देवी, निशान्त सचान, विकास द्विवेदी, विजयकांत, छाया सिंह, नीलेश सचान, रवींद्र सचान, अनूप पाल, ऋचा श्रीवास्तव, प्राची पाण्डेय, सुरेशबाबू, ममता सिंह, मेहनाज अख्तर, शिवकरण, आदिनारायण, मनीष द्विवेदी, अजय यादव, ज्ञानेन्द्र सिंह, पंकज बाजपेयी आदि उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

2 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

3 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

3 hours ago

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.