G-4NBN9P2G16

पुखरायां हत्याकांड का सफल खुलासा, हत्यारों ने जुर्म कबूला, चार गिरफ्तार

थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा मृतक अमरेश तिवारी (मुनि) की हत्या की घटना का सफल अनावरण कर घटना में संलिप्त 03 नफर अभियुक्तों व 01 नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद लोहे का सव्वल, 01 अदद हथौडी व 01 अदद बांस का डन्डा को बरामद किया गया।

पुखरायां,अमन यात्रा  : थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा मृतक अमरेश तिवारी (मुनि) की हत्या की घटना का सफल अनावरण कर घटना में संलिप्त 03 नफर अभियुक्तों व 01 नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद लोहे का सव्वल, 01 अदद हथौडी व 01 अदद बांस का डन्डा को बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपराध  पर अंकुश लगाये जाने व अपराधियों पर नियन्त्रण व वांछित अभियुक्तों की गिर0 हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर के कुशल नेतृत्व में थाना भोगनीपुर पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 98/2022 धारा 302/394/504/506/34 भा0द0वि0 मे पुंलिस द्वारा कार्यवाही में हत्या की घटना में शामिल 02 नफर अभियुक्तों,  01 नफर बाल अपचारी अभियुक्त, व 01 नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद लोहे का सव्वल, 01 अदद हथौडी व 01 अदद बांस का डन्डा को बरामद कर घटना का सफल अनावरण किया गया। अन्य विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

विज्ञापन

मालूम हो कि थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात पर दिनांक 05.03.2022 को त्रिपुरेश त्रिपाठी (मुनि) पुत्र राजेश तिवारी निवासी राजेन्द्र नगर पुखराया थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि उसके भोई अमरेश त्रिपाठी (मुनि) की सघन विकास समिति पुख्ररायां की भूमि पर कब्जा करने से रोकने को लेकर हुये विवाद मे 1. घनश्याम पाल, 2.उर्मिला देवी पाल, 3.गौतम पाल, नि0गण पुखऱायां थाना भोगनीपुर व 4. भारत पाल नि0 नरिहा थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात द्वारा हत्या कर दी गयी है।  जिस सम्बन्ध में थाना भोगनीपुर पर मु0अ0सं0- 98/22 धारा 302/394/504/506/34 भादवि बनाम घनश्याम आदि 04 नफर के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक भोगनीपुर को सुपुर्द की गयी थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर व प्र0नि0 थाना भोगनीपुर को निर्देशित किया गया था।

विज्ञापन

इस क्रम मे अभियोग की विवेचना प्र0नि0 भोगनीपुर द्वारा प्रारम्भ करते हुये मुखबिर की सूचना पर अभियोग मे नामित अभियुक्तगण उपरोक्त 02 नफर अभियुक्तगण, 01 नफर बाल अपचारी अभियुक्त, व 01 नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर गहनता व कडाई से पूँछताछ करने पर जुर्म इकबाल किया गया।

अभियुक्तगण की निशानदेही पर आलाकत्ल 01 अदद लोहे की सव्वल, 01 अदद लोहे की हथौडी व 01 अदद वाँस का डन्डा बरामद किया गया। अभियोग से सम्बन्धित 04 नफर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद कर घटना का सफल अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

सड़क हादसा: कानपुर देहात में बोलेरो और ट्रक की टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोग घायल

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में भेवान गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज… Read More

18 minutes ago

मोनिका रानी: स्कूल शिक्षा की नई प्रभारी महानिदेशक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारी मोनिका रानी को स्कूल शिक्षा का प्रभारी महानिदेशक नियुक्त किया… Read More

33 minutes ago

राजकीय बालिका गृहों में एचपीवी वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण अभियान*

कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More

2 hours ago

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

2 hours ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.