G-4NBN9P2G16
पुखरायां कानपुर देहात : पुखरायां में पूर्व भाजयुमो उपाध्यक्ष अमरेश की हत्या में दंपती समेत चार लोगों पर हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं देररात पैनल से पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें सिर पर गहरा घाव होने की वजह से मौत होने की बात सामने आई है। रविवार सुबह घर पर शव पहुंचा तो रोना-पीटना मच गया। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक महेश त्रिवेदी समेत जिले के भाजपाई पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।
पुखरायां कस्बा निवासी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी के पुत्र पूर्व भाजयुमो उपाध्यक्ष अमरेश सघन क्षेत्र विकास समिति के पास की पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जे का विरोध करने साथियों संग शनिवार रात गए थे। यहां पर घनश्याम पाल, पत्नी उर्मिला, उनका बेटा गौतम व भारत ने ईंट-पत्थर चलाकर अमरेश की हत्या कर दी थी। देररात ही डीएम की अनुमति के बाद पैनल से पोस्टमार्टम किया गया। इसमें सिर पर बाएं तरफ एक घाव मिला है साथ ही पेट पर भी चोट मिली है। अत्यधिक खून बहने से जान गई है। मामले में भाई त्रिपुरेश ने छोटे भाई अमरेश की हत्या का मुकदमा चारों आरोपितों पर दर्ज कराया है।
उन्होंने बताया कि ईंट व लाठी-डंडे से मारकर हत्या कर दी गई साथ ही भाई की चेन भी वह लोग लूट ले गए। रविवार सुबह मूसानगर के हलिया घाट शव को ले जाया गया। यहां पर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक महेश त्रिवेदी, डा. सतीश शुक्ला, बब्बन शर्मा, विकास मिश्रा समेत भाजपा व भाजयुमो के पदाधिकारियों संग क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जुटी। सभी ने कहा कि बेहद दुखद घटना है और आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई हो। नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ की जा रही है।
कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
This website uses cookies.