पुखरायां : हार्ट अटैक से जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष “अरविंद सचान” का निधन

मंत्री नीलिमा कटियार और सांसद देवेन्द्र सिंह भोले अरविंद को लेकर पहुंचे थे अस्पताल कानपुर

पुखरायां कानपुर देहात। घाटमपुर विधानसभा उपचुनाव को फिर से अपने पक्ष में करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या चुनावी रैली में घाटमपुर पहुंचे। चुनावी जनसभा के दौरान मंच पर मौजूद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरविंद सचान को दिल का दौरा पड़ गया और अस्पताल में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाजपा नेता के निधन पर पार्टी के जनप्रतिनिधि से लेकर पदाधिकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण के निधन से रिक्त हुई घाटमपुर सीट पर उपचुनाव का प्रचार प्रसार चरम पर है।

सभी पार्टियों के बड़े नेता पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट की अपील करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में आज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की चुनावी रैली थी। चुनावी जनसभा में ही मंच पर आसीन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरविंद सचान की तबीयत बिगड़ गयी और सीने में तेज दर्द होने लगा। इस पर राज्य मंत्री नीलिमा कटियार और सांसद देवेन्द्र सिंह भोले उन्हे फौरन अस्पताल के लिए निकल पड़े। रास्ते में यातायात बाधित न हो इसके लिए वायरलेस से पुलिस को रास्ता साफ रखने के सख्त निर्देश दिये गये। रीजेंसी अस्पताल पहुंचते ही मामला भाजपा नेता का होने के चलते फौरन चिकित्सक इलाज में जुटे। लेकिन, तब तक उनका निधन हो चुका था। चिकित्सकों के मुताबिक अरविंद सचान को दिल का दौरा पड़ा था और इसी के चलते उनका निधन हो गया। भाजपा नेता के निधन की सूचना जैसे ही पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को मिली तो अस्पताल पहुंचने लगे। वहीं बदहवास हालत में परिजन भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस दौरान मंत्री नीलिमा कटियार परिजनों को सात्वना देती दिखीं। समाचार लिखे जाने तक मंत्री नीलिमा कटियार, मंत्री जय कुमार सिंह जैकी, सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, जिलाध्यक्ष सुनील बजाज सहित तमाम नेता व पदाधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं।

मंत्री के लिए उड़ी अफवाह घाटमपुर से कानपुर के लिए जब यातायात को खाली रखने के लिए पुलिस विभाग में वायरलेस हुआ तो पुलिस पूरी तरह से चौकन्ना हो गयी। जगह-जगह पर दूसरे वाहनों को रोका गया। इस दौरान यह भी अफवाह उड़ गयी कि राज्य मंत्री नीलिमा कटियार को दिल का दौरा आया है और पुलिस कर्मी से लेकर आम जनता भी पशोपेश में रही। हालांकि अफवाह उड़ता देख कुछ ही देर बाद मंत्री की ओर सोशल मीडिया में जानकारी प्रसारित की गयी कि यह महज अफवाह है। लेकिन, अब हमारे बीच जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरविंद सचान नहीं रहे।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

14 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

15 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

15 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

15 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

16 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

16 hours ago

This website uses cookies.