G-4NBN9P2G16

पुखरायां : 40 जोड़े हुए एक-दूजे के, सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लिए फेरे

वहीं विधायक विनोद कटियार व चेयरमैन सत्य प्रकाश संखवार ने सभी कन्याओं का कन्यादान देकर पिता धर्म का निर्वहन किया। विवाह में पांच पंडितों ने अपने मंत्रोच्चार से शादी की रस्म पूरी कराई।

 

रिपोर्ट- सरफराज अमन यात्रा

कानपुर देहात। मुख्यमंत्री गरीब कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत नगर पालिका परिसर में शुक्रवार को कुल  40 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे के हो गए। इन जोड़ों को कई गणमान्य लोगों ने सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। वहीं विधायक विनोद कटियार व चेयरमैन सत्य प्रकाश संखवार ने सभी कन्याओं का कन्यादान देकर पिता धर्म का निर्वहन किया। विवाह में पांच पंडितों ने अपने मंत्रोच्चार से शादी की रस्म पूरी कराई।

कहीं से भी ऐसा नहीं लग रहा था कि यह सामूहिक विवाह सरकारी स्तर से हो गया है। समारोह में आई महिलाएं मंगल गीत के माध्यम से शादी की सभी रस्में पूरा कर रही थीं। विवाह के मुख्य यजमान विनोद कटियार, विधायक भोगनीपुर द्वारा उ. प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के बारे में बताया कि योजनान्तर्गत वधू के खाते में रू. 35000.00 नकद धनराशि तथा रू.10000.00 की कीमत का नकद सामान एवं उनके विवाह आयोजन हेतु रू. 6000.00 स्वीकृत है। वही विधायक विनोद कटियार ने नव दंपती को आशीर्वाद के साथ हर संभव मदद देने का भरोसा दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा सरकार की ओर से मिलने वाली योजनाओं का लाभ व अन्य मदद के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। वर- वधु को उपहार देकर सुखद जीवन का आशीर्वाद देकर विदा किया। कार्यक्रम में आये जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र व एसपी केशव कुमार चौधरी ने सभी वर – वधूओं को आशीवाद उनके सुखमय एवं मंगल जीवन की कामना की । सामूहिक विवाह कन्याओं का नगर पालिका परिषद पुखरायां के अध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार ने सभी कन्याओं के पैरपूजन करते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना करते हुए नकद धनराशि देकर आर्शीवाद दिया। मंच का संचालन नगर पालिका परिषद पुखरायां के अधिशासी अधिकारी रामअचल कुरील व जेई कैलाश व अनूप सथान ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप सामूहिक विवाह के सुपर नोडल। अधिकारी साहबलाल, अपरजिलाधिकारी, नोडल अधिकारी दीपाली भार्गव, उपजिलाधिकारी भोगनीपुर, तहसीलदार रामशंकर वर्मा , नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी, नगर पंचायत अमरौधा के अधिशासी अधिकारी पंकज सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं नगर पालिका परिषद पुखरायां के सभासदगण एवं में ब्लाक मलासा के पंजीकृत कुल 16 जोड़े , ब्लाक अमरौधा के 15 जोडे, नगर पालिका पुखरायां के 05 जोड़े , नगर पंचायत अमरौधा के 02 जोड़े सहित मौके पर अन्य आये दो अन्य जोड़ों को मिलाकर कुल 40 जोड़ों का विवाह समारोह सम्पन्न हुआ। अनोखी सीख – सामूहिक विवाह में बिधूना तहसील मालगांव गांव के मूलचंद्र के पुत्र सुनील कुमार ने अमरौधा ब्लाक के खरका गांव के रामप्रकाश की दिव्यांग पुत्री संगीता को वरमाला पहनाकर अपनी पत्नी स्वीकार किया।

यह उसका सराहनीय कदम था। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डा. दिनेशचन्द्र द्वारा कार्यक्रम की भव्य सजावट एच कुशल संचालन हेतु समस्त टीम की भूरि – भूरि प्रशांसा की गयी। अंत में पालिकाध्यक्ष ने सभी वर – वधूओं का आर्शीवाद देकर उन्हे प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये। इस दौरान नगर पालिका अमरौधा अधिशासी अधिकारी पंकज सिंह, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर प्रभात कुमार, चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह पटेल व पालिका के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

27 minutes ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

1 hour ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

2 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

2 hours ago

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.