पुरानी पेंशन के लिये 1 अक्टूबर को कर्मचारी दिल्ली में भरेंगे हुंकार

पुरानी पेंशन बहाली के लिये एक अक्टूबर को नई दिल्ली में कर्मचारी हुंकार भरेंगे। इस सम्मेलन में लाखों कर्मचारियों के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। अटेवा / एनएम ओपीएस ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। पुरानी पेंशन बहाली के लिये एक अक्टूबर को नई दिल्ली में कर्मचारी हुंकार भरेंगे। इस सम्मेलन में लाखों कर्मचारियों के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। अटेवा / एनएम ओपीएस ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। सभी से राष्ट्रीय स्तर की पेंशन शंखनाद रैली में प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया है। महारैली की सफलता के लिये सदस्यता सहयोग महाअभियान भी ताबड़तोड़ तरीके से चल रहा है।

पेंशन शंखनाद महारैली में लगभग 11 लाख कर्मचारी पहुंचेंगे। अधिकांश संगठनों द्वारा अटेवा पेंशन बचाओ मंच को लिखित तौर पर समर्थन भी दिया गया है सभी संगठनों ने 1 अक्टूबर को होने जा रही शंखनाद रैली में सभी से बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया है। महाराष्ट्र से साइकिल यात्रा भी चल रही है जो कल कानपुर देहात में पहुंचने की पूर्ण संभावना है। डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज, रेलवे के सभी संघ, स्वास्थ्य विभाग, सफाई कर्मचारी संघ, बिजली विभाग संघ, सिचाई विभाग संघ, कृषि विभाग संघ और भी बहुत सारे संघ दिल्ली चलो अभियान को समर्थन पत्र भेज चुके हैं और अन्य विभागों से भी प्रतिदिन समर्थन पत्र प्राप्त हो रहे हैं।


जनपद में जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व अन्य विभागों के पदाधिकारियों ने रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई। अटेवा प्रदेश मीडिया प्रभारी कुलदीप सैनी ने कहा कि रैली में सम्पूर्ण भारत से कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने सभी पदाधिकारियों व पेंशनविहीन साथियों से दिल्ली चलने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव के पहले सरकार को अपने वोट की ताकत दिखाकर पुरानी पेंशन को बहाल कराया जाएगा। अटेवा महामंत्री प्रताप भानू गौर ने कहा कि अटेवा ने अपनी ताकत से देश के सात राज्यों में पुरानी पेंशन को बहाल कर ली है। रैली में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने के लिए स्कूलों व विभिन्न विभागों में प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

बैठक में कुलदीप शैनी, ज्योति शिखा, राजेश चौहान, पंकज शंखवार, प्रदीप यादव, प्रताप भानू गौर, देवेन्द्र सिंह बिहारी लाल, आरवी कटियार, रामेन्द्र सिंह, अनुपम प्रजापति, मृदुला तिवारी, ममता शाहू, ज्योती सचान, सुनीता सिंह, रमेन्द्र सिंह, आलोक दीक्षित, विकास सिंघल, अमित सचान, शशीराव आदि मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

8 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

10 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

10 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

10 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

10 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

10 hours ago

This website uses cookies.