कानपुर देहात

पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा संगठन को कर रहा है मजबूत, चल रहा है सदस्यता अभियान

जनपद में 15 जुलाई से चल रहा अटेवा का सदस्यता/सहयोग अभियान अपने चरम पर है। सरकारी कर्मचारी इसमें बढ़ चढ़ कर अटेवा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।जहाँ पहुचने मे समस्या है वहाँ से लोग ऑनलाइन सहयोग कर सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

कानपुर देहात। जनपद में 15 जुलाई से चल रहा अटेवा का सदस्यता/सहयोग अभियान अपने चरम पर है। सरकारी कर्मचारी इसमें बढ़ चढ़ कर अटेवा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।जहाँ पहुचने मे समस्या है वहाँ से लोग ऑनलाइन सहयोग कर सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

जागरूकता/ सदस्यता/सहयोग अभियान के साथ ही ब्लॉक / जिला / मंडल में लगातार बैठकें जारी हैं क्योकि संगठन की मजबूती में ही आंदोलन की मजबूती है। अटेवा कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव का कहना है कि एनपीएस और निजीकरण इस देश की बहुत बड़ी बीमारी है।

यह सरकारी कर्मचारियों के माथे पर कलंक है, आने वाली पीढ़ी के लिए एक अभिशाप है। इसके खिलाफ कोई और नहीं आएगा बल्कि आपको ही लड़ना होगा इसलिए जिम्मेदारी निभाए। जागरूकता/ सदस्यता/ सहयोग अभियान में खुद शामिल हों और अधिक से अधिक लोगों को शामिल कराएं।

अभियान को तेज करें। पुरानी पेंशन बहाल कराने के लिए हमें अपने संगठन को मजबूत करना होगा। सभी सरकारी कर्मचारी और सभी संगठन अटेवा का साथ दें तभी पुरानी पेंशन का सपना पूरा होगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…

1 hour ago

कानपुर देहात में युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रूरा थाना क्षेत्र के सूतनपुरवा गांव…

2 hours ago

साइबर फ्रॉड: रसूलबाद पुलिस ने पीड़ित को वापस दिलाए 30,000 रुपये

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में…

2 hours ago

सरकारी अधिकारी से बदसलूकी और गाली-गलौज के मामले में आरोपी निसार सिद्दीकी दोषी करार, लगा जुर्माना

कानपुर देहात: भोगनीपुर पुलिस स्टेशन में 2015 में दर्ज एक मामले में, आरोपी निसार सिद्दीकी…

2 hours ago

कुर्कशुदा मकान की नीलामी 28 अगस्त को, इच्छुक करें प्रतिभाग

कानपुर देहात: तहसीलदार अकबरपुर ने बताया कि सूक्ष्म एवं लघु उद्यम फैसिलिटेशन काउंसिल, कानपुर से…

3 hours ago

लखनऊ में 26 से 28 अगस्त तक ‘रोजगार महाकुंभ’, 1 लाख से अधिक युवाओं को मिलेगा मौका

कानपुर देहात: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है!…

4 hours ago

This website uses cookies.