उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पुरैनी में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित,सरकारी योजनाओं से कराया गया रूबरू

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरैनी पंचायत सचिवालय में शनिवार को महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में नारी शक्ति को बधाई देते हुए उन्हें उनके अधिकारों के बारे में बताया गया

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरैनी पंचायत सचिवालय में शनिवार को महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में नारी शक्ति को बधाई देते हुए उन्हें उनके अधिकारों के बारे में बताया गया साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सूबे में महिलाओं के लिए चलाई जा रही तमाम सरकारी योजनाओं से रूबरू कराया गया।प्रधान प्रतिनिधि समाजसेवी मिलन यादव ने कहा कि आठ मार्च का दिन महिलाओं को समर्पित है।

IMG 20250308 WA0199

यह दिन नारी शक्ति और महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का है।महिला दिवस का दिन हमें नारी की हर छोटी बड़ी लड़ाई को सम्मान देने और उनके सपनों को पंख देने का मौका देता है।यह दिवस हमें महिलाओं द्वारा समाज में दिए गए योगदान,उनके संघर्ष तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों की याद दिलाता है।आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति कर रहीं हैं।सचिव दीपिका यादव ने कहा कि भारत में आजादी के बाद लगातार सुधारों से महिलाओं को पुरुषों की तरह सशक्त बनाया गया है।वे आज स्वावलंबी और स्वतंत्र हैं।इसीलिए अब कहा जाने लगा है कि भारतीय महिलाओं की सीमाएं आकाश की तरह अंतहीन हो गई हैं।इस मौके पर सोमवती,सावित्री,जय देवी,जितेंद्र सिंह,शिवनाथ सिंह, डॉ सुरेंद्र सिंह,कोमल सिंह,राजेश कठेरिया आदि मौजूद रहे।

anas quraishi
Author: anas quraishi

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading