पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत थाना क्षेत्र राजपुर के ग्राम जल्लापुर में क्षेत्राधिकारी सिकन्दरा द्वारा चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरुक
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत पुलिस अधीक्षक महोदया कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य

- महिला सुरक्षा योजनाएँ एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी अधिकारों व सभी थानों पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के बारे में जागरुक किया गया
कानपुर देहात।उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत पुलिस अधीक्षक महोदया कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से थाना राजपुर क्षेत्र के ग्राम जल्लापुर में एक महत्वपूर्ण चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीओ सिकन्दरा सुश्री प्रिया सिंह द्वारा की गयी । चौपाल के दौरान महोदया ने ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और युवतियों को मिशन शक्ति के उद्देश्यों एवं लाभों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका मुख्य लक्ष्य महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाना, उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में उनकी सुरक्षा एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करना है।
महिला सुरक्षा योजनाएँ एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 की जानकारी साझा की गई। घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, या किसी भी प्रकार की समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं को कानूनी अधिकारों से अवगत कराते हुए उनके संवैधानिक और कानूनी अधिकारों, जैसे घरेलू हिंसा से संरक्षण, यौन उत्पीड़न संबंधी कानूनों की जानकारी दी गई। दहेज प्रथा, बाल विवाह, नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया और इनके खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम में ग्राम जल्लापुर के ग्रामीण विशेषकर महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
क्षेत्राधिकारी महोदया ने कहा कि, “मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है। महिलाएं सुरक्षित और सशक्त होंगी तो परिवार, समाज और देश का विकास निश्चित है। पुलिस प्रशासन हमेशा आपके साथ खड़ा है। किसी भी प्रकार की समस्या में तुरंत थाना राजपुर या मुझे सीधे संपर्क करें।”*
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.