G-4NBN9P2G16
गजनेर,अमन यात्रा : शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत थाना गजनेर पर पर पीस कमेटी/धर्मगुरूओं/व्यापारियों/सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी कर त्यौहारों के मद्देनजर स्थानीय हालातों का जायजा लिया गया। तत्पश्चात महोदया द्वारा महिला हेल्प डेस्क को गहनता से जाँचा परखा गया एवं शिकायत रजिस्टर में आवेदिका/पीड़िता का नाम,पता आदि एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही को चेक किया गया। तदोपरान्त महोदया द्वारा थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना आदि का निरीक्षण किया गया। थाना कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई तथा अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर आदि का अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा थाने के टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु थानाध्यक्ष गजनेर को निर्देशित किया गया। थाने के शातिर अरपाधियों के विरुद्ध गुण्डा, गैगंस्टर की कार्यवाही की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गयी और थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री व निर्माण करने वालों के विरुद्ध प्रभावी विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी निगरानी करने हेतु हल्का/बीट प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
ये भी पढ़े- विद्युत् आपूर्ति की समस्याओं पर ध्यान देना है आवश्यक : राकेश सचान
महोदया द्वारा थाने के सभी विवेचकों का अर्दली रूम करते हुये लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी समीक्षा के क्रम में महिला सम्बन्धी अपराधों का त्वरित व न्यायोचित निस्तारण हेतु सर्व सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही साथ प्राप्त प्रार्थना पत्रों/आईजीआरएस आदि का भी निस्तारण समय से करने हेतु सर्व-सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। थाने पर महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित गठित महिला मिशन शक्ति दल को भी जागरुकता अभियान आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
महोदया द्वारा थाने पर आने वाले आगंतुकों /शिकायतकर्ताओं के लिये बैठने एवं स्वच्छ पेय जल व प्रसाधन आदि की व्यवस्था को बेहतर करने तथा थाने को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान कर साफ-सफाई करते हुये वृक्षारोपण आदि करने हेतु थाना प्रभारी गजनेर को निर्देशित किया गया।
कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
This website uses cookies.