G-4NBN9P2G16
जालौन

पुलिस की रहमदिली से अराजकतत्वों के हौंसले बुलंद,गर्भवती महिला के साथ मारपीट

शराब पीकर आये दिन गांव में गाली-गलौज और मारपीट की घटना करने वाले युवक पर पुलिस की मेहरबानी ग्रामीणों के लिए भारी पड़ रही है।

माधौगढ़,जालौन। शराब पीकर आये दिन गांव में गाली-गलौज और मारपीट की घटना करने वाले युवक पर पुलिस की मेहरबानी ग्रामीणों के लिए भारी पड़ रही है। हद तो जब हो गई, उसने गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर दी और पुलिस ने आरोपी का ही पक्ष लेना शुरू कर दिया। जबकि आरोपी के खिलाफ गुंडई करने की यह चौथी शिकायत है। फिर भी पुलिस उसके खिलाफ ठोस कार्यवाही नहीं करती। इससे उसके हौंसले सांतवे आसमान पर है।

माधौगढ़ कोतवाली के मचकचा गांव में दरोगा पुत्र नाथू आये दिन शराब पीकर उत्पात मचाता है। जिसकी ग्रामीण कई दफा शिकायत कर चुके हैं लेकिन पुलिस की हमदर्दी से वह बच जाता है। जिसके कारण वह आये दिन अपने साथियों के साथ गांव में तांडव मचाता रहता है। रात को 9 बजे शराब पीकर उसने अपने साथियों के साथ पीपल देव पर रहने वाले रामसहाय पुत्र देवीदयाल के साथ गाली-गलौज और धमकी दी। उसके बाद गांव पहुंचकर शांति देवी पत्नी दिनेश के घर में घुसकर कोहराम मचाया। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ हाथापाई करते हुए अभद्रता की। जबकि महिला गर्भवती थी। यही नहीं आधा घंटे शराब के नशे में ईंटा और पत्थर बरसाए।

सुबह पीड़ित शिकायत करने पहुंचे तो एसआई पीसी चौहान ने पीड़ितों को ही डांटना शुरू कर दिया। गर्भवती महिला अपनी आपबीती सुनाती रही लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने की बात तो दूर उसकी पीड़ा भी नहीं सुनी। पीड़ितों ने जब पुलिस अधीक्षक के यहां जाने की बात कही तो बोले शाम को देखता हूँ। जबकि गुंडई करने वाले युवक के खिलाफ कोतवाली में यह चौथी शिकायत है। योगी सरकार महिला सुरक्षा की बात करती है लेकिन पुलिस पीड़ित महिला की बात भी नहीं सुनती।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

25 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

27 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

27 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

51 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.