पुलिस ने चोरी हुए दो ई-रिक्सों को किया बरामद, एक चोर गिरफ्तार दूसरा फरार
रनिया थाना क्षेत्र के कस्बा रनियां में चोरो ने दो अलग-अलग जगहों से ई रिक्सा चोरी कर ले गए। पीड़ित ने रात में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गस्त के दौरान चोरी हुए ई रिक्सो की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों ई-रिक्से को विसायकपुर के पास से बरामद कर लिया।

सतीश कुमार, रनियां। रनिया थाना क्षेत्र के कस्बा रनियां में चोरो ने दो अलग-अलग जगहों से ई रिक्सा चोरी कर ले गए। पीड़ित ने रात में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गस्त के दौरान चोरी हुए ई रिक्सो की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों ई-रिक्से को विसायकपुर के पास से बरामद कर लिया।
रनियां निवासी राजू त्रिपाठी और बउवन खान भाड़े पर ई रिक्शा चलाते है। शनिवार की रात वह अपने अपने घरों के बाहर ई रिक्शा खड़ा कर दिया था। चोरो ने घर के बाहर खड़े ई रिक्शा चोरी कर ले गए। जब राजू घर के बाहर झाक कर देखा तो ई रिक्शा गायब था। राजू ने तुरंत घटना की सूचना रनिया पुलिस को दी। रनिया थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने तत्परता दिखाते हुए विसायकपुर के समीप दोनों ई-रिक्सो को बरामद कर लिया। एक चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने दोनों रिक्सा सहित एक चालक को गिरफ्त में लिया है। दोनो ई रिक्शा मालिको को बुलाकर ई रिक्सा की पहचान कराई गई है। इस सम्बंध में एसओ महेंद्र पटेल ने बताया कि दोनों पीड़ितों की ओर से तहरीर नही मिली है। दोनों ई रिक्शा बरामद कर लिए गए हैं तथा एक युवक भी हिरासत में है। घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.