G-4NBN9P2G16
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। एक तरफ जहां यूपी सरकार महिलाओ की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठा रही है । साथ ही महिलाओ के लिये कई कार्यक्रम चला महिलाओ को आगे बढ़ाने पर काम कर रही है । तो वही पुलिस प्रशासन भी महिलाओं की सुरक्षा के लिये हेल्प लाइन 1090 सहित महिला थाना और नारी सुरक्षा के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा करने को वचन वद्द है।
इसी के चलते कानपुर देहात पुलिस भी महिलाओं की सुरक्षा को जनपद में अहम भूमिका निभाती नजर आ रही है।वही कानपुर देहात के पुखरायां कस्बा स्थित संत सुआ बाबा मंदिर के पास मंगलवार को भोगनीपुर पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस पिंक बूथ का निर्माण कराया गया ।जिसका जनपद के पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति और सीओ भोगनीपुर की मौजूदगी में उप निरीक्षक सुमन पाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया।इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सहित कस्बे की महिलाएं उपस्थित रही। वही जनपद के पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए महिला पुलिस पिंक बूथ बनाया गया है।जिसमे एक महिला उपनिरीक्षक के साथ महिला कांस्टेबिल भी 24 घंटे मौजूद रहेगी।जो महिलाओं सम्बंधित समस्याओं पर तत्काल सुनवाई करेगी।
इस सुविधा के चलते जहाँ एक ओर महिलाओ को इसका लाभ मिलेगा तो दूसरी ओर महिलाएं जनपद में आगे बढ़ेंगी।इस मौके पर सभासद बीना सचान,पूर्व सभासद संजय सचान,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान,क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़,कोतवाल प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह,चौकी प्रभारी अनुज अवस्थी,बूथ प्रभारी उमा सहित महिलाएं मौजूद रहीं।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.