G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

पुलिस प्रशासन ने साफ़ सफाई कर थानों, चौकी व कार्यालय में झंडा लगाकर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत

आजादी के ' अमृत महोत्सव सप्ताह का साफ - सफाई अभियान से हुआ आगाज , पुलिस लाइन / थानों व कार्यालयों में फहराया / लहराया गया तिरंगा झंडा.

अकबरपुर,अमन यात्रा  : आजादी के ‘ अमृत महोत्सव सप्ताह का साफ – सफाई अभियान से हुआ आगाज , पुलिस लाइन / थानों व कार्यालयों में फहराया / लहराया गया तिरंगा झंडा.  भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद कानपुर देहात के समस्त थानों / चौकी / कार्यालयों / पुलिस लाइन में नियुक्त अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा दिनांक 11.08.2022 से 17.08.2022 तक पूर्ण सप्ताह विशेष महोत्सव के रुप में मनाया जा रहा है। इस विशेष सप्ताह के तहत प्रथम दिन जनपद के समस्त थानों / चौकी / कार्यालय / इकाई / पुलिस लाइन में व्यापक स्तर पर साफ – सफाई अभियान चलाया गया जिसमें जनपद के सभी अधिकारी / कर्मचारीगणों द्वारा प्रतिभाग लेकर साफ – सफाई की गई ।

ये भी पढ़े-  व्यापार मंडल के “जिलाध्यक्ष अनुभव अग्रवाल” के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा रैली

पुलिस अधीक्षक सुनीति द्वारा पुलिस लाइन पहुंचकर साफ – सफाई अभियान में प्रतिभाग लिया गया तो अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय पहुंचकर साफ – सफाई अभियान में हिस्सा लेते हुये पुलिस कर्मियों का हौसला अफजाई किया गया। इसी विशेष सप्ताह के क्रम में आज पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस लाइन में सलामी लेते हुये तिरंगा फहराने के उपरान्त पुलिस लाइन आवासीय परिसर पहुंचकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के आवास पर तिरंगा झंडा लगाया गया और हर घर तिरंगा की मुहिम को आगे बढ़ाया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में तिरंगा फहराया गया व पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं में तिरंगा लगाया व लगवाया गया। जनपद के क्षेत्राधिकारीगणों द्वारा अपने – अपने सर्किल के थानों पर तिरंगा झंडा फहराया गया। जनपद कानपुर देहात के समस्त थानों / चौकी / कार्यालय / इकाई / पुलिस लाइन में तिरंगा फहराते हुये समस्त पुलिस कर्मियों द्वारा अपने – अपने आवास पर भी तिरंगा फहराया गया व “ हर घर तिरंगा ” की मुहिम को सफल बनाने हेतु जागरुक किया गया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

8 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

35 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

58 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.