कानपुर देहात

पुलिस भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली सकुशल संपन्न

कानपुर देहात में शुक्रवार को पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली कड़े सुरक्षा बंदोवस्ती के बीच संपन्न हुई।परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक छह केंद्रों पर आयोजित की गई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में शुक्रवार को पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली कड़े सुरक्षा बंदोवस्ती के बीच संपन्न हुई।परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक छह केंद्रों पर आयोजित की गई।परीक्षा में कुल 2306 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।अभ्यर्थियों ने बताया कि इस बार का पेपर पिछली बार के मुकाबले सरल था और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पेपर लीक होने का कोई खतरा महसूस नहीं हो रहा है।परीक्षा के दौरान प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई गई,जबकि जिले स्तर पर बनाए गए सभी छह केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग भी की जा रही थी।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की पुख्ता तैनाती की गई थी।अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सख्त जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर नियुक्ति दी जायेगी।
परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे।जिलाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि जिले के सभी अधिकारी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में जुटे हैं।उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा है कि यदि किसी भी विभाग का अधिकारी या कर्मचारी परीक्षा में गड़बड़ी में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: प्रेम और साथ का अनूठा अंत, 5 मिनट के अंतराल पर बुजुर्ग दंपति की मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…

19 hours ago

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर,युवक की मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…

22 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में…

22 hours ago

कानपुर देहात: प्रेमिका को घायल कर प्रेमी ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

कानपुर देहात: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने…

23 hours ago

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

2 days ago

रसूलाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दबोचा

कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज,…

2 days ago

This website uses cookies.