G-4NBN9P2G16
कानपुर

पुष्य नक्षत्र में बच्चों को कराया स्वर्ण प्राशन

डॉक्टर्स डे के अवसर पर शहर के आरोग्य क्लीनिक में बच्चों के लिए आयुर्वेद का वरदान स्वर्ण प्राशन का आयोजन हुआ।

कानपुर,अमन यात्रा। डॉक्टर्स डे के अवसर पर शहर के आरोग्य क्लीनिक में बच्चों के लिए आयुर्वेद का वरदान स्वर्ण प्राशन का आयोजन हुआ। शुक्रवार को शहर के लाल बंगला इलाके के आरोग्य क्लीनिक में सुविख्यात आयुर्वेदाचार्य और नीमा उत्तर प्रदेश की महिला मंच की ऑर्गेनाइजर और साइंटिफिक सेशन कमेटी की अध्यक्षा डॉ वंदना पाठक ने इसकी शुरुआत की। इस मौके पर उन्होने कहाकि चिकित्सकों की समाज के प्रति बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इसमें कई तरह के अवरोध आते है लेकिन लोग डॉक्टरों को भगवान समझते है तो हमें ऐसा आचरण करना होगा ताकि लोगों का भरोसा कायम रहे।डॉ वंदना पाठक ने बताया कि महामारियों से बचाव हेतु आयुर्वेद में बहुत सारे उपाय दिए गए हैं। स्वर्ण प्राशन भी इसी कड़ी में एक उपाय है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण प्राशन बच्चों के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। विशेषज्ञों ने भी बताया है कि कोविड से लड़ने और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले बच्चो को बेहतर स्वास्थ्य़ देने में स्वर्ण प्राशन कारगर रहा है। डॉ वंदना पाठक ने बताया कि स्वर्ण प्राशन 16 संस्कारों में से एक संस्कार है जो कि बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि अभियान के सातवें चरण में लगभग 49 बच्चों को निशुल्क स्वर्ण प्राशन का सेवन कराया गया। बच्चों के माता-पिता को भी आहार-विहार, दिनचर्या एवं वर्षा ऋतु में क्या क्या भोजन किया जा सकता है और अपनी दिनचर्या कैसी रखें इसके बारे में भी विस्तृत रूप से बताया गया। निशुल्क काउंसलिंग भी की गई। सभई को मौसमी फल एवं भोज्य पदार्थ भी निशुल्क प्रदान किये गये। इस कार्यक्रम में बच्चों ने गीत एवं संगीत के साथ वर्षा ऋतु का आनंद लिया। डॉ वंदना पाठक ने बताया कि स्वर्ण प्राशन स्वर्ण भस्म, वचा ,गिलोय ,ब्राह्मी घृत,गौघृत, मधु आदि द्रव्यों को मिलाकर कई घंटों के मर्दन के पश्चात तैयार किया जाता है। उन्होने कहा कि पुष्य नक्षत्र में स्वर्ण प्राशन ग्रहण करने का बच्चों को अत्यधिक लाभ होता है। स्वर्णप्राशन ग्रहण करने से बच्चों का संपूर्ण विकास होता है तथा बीमारियों में अन्य औषधि के साथ इसके सेवन से बहुत ही अच्छे परिणाम मिलते हैं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

32 minutes ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

1 hour ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

2 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

2 hours ago

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.