कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पुखरायां महाविद्यालय में छात्राओं को किया प्रेरित

रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय, पुखरायां में आज मिशन शक्ति कार्यक्रम के पांचवें चरण के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

Story Highlights
  • महाविद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम: छात्राओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक पहल

पुखरायां: रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय, पुखरायां में आज मिशन शक्ति कार्यक्रम के पांचवें चरण के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सशक्त बनाने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए प्रेरित करना था। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय स्वतंत्र राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विशेष रूप से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और ‘खेलो इंडिया’ जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऋण और बाजार सुविधाएं प्रदान कर रही है। विशेष अतिथि श्याम सिंह सिसोदिया ने महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूत बनाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन समूहों को कौशल विकास, वित्तीय सहायता और बैंक संपर्क जैसी सुविधाएं प्रदान करके महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

photo 19 1 1

महाविद्यालय प्रबंधन समिति के मंत्री प्रबंधक श्री प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ें और समाज में अपनी भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. हरीश कुमार सिंह ने कहा कि एक देश का विकास तभी संभव है जब महिलाएं और पुरुष दोनों समान रूप से सशक्त हों। उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो मुकेश चंद द्विवेदी ,डॉ हेमेंद्र सिंह डॉ केके सिंह डॉ रमणीक श्रीवास्तव डॉ पर्वत सिंह डॉक्टर जितेंद्र कुमार डॉ निधि अग्रवाल डॉ अंशुमन उपाध्याय डॉ इदरीश खान डॉ शिवनारायण यादव आदि उपस्थित थे।

bebeb bebeb
Author: bebeb bebeb


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading