कानपुर देहात

पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनीष कमल को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर सपाइयों में खुशी की लहर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनी लाल श्रमिक द्वारा पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनीष कमल को मजदूर सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया।

आशीष कुमार, रनियां। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनी लाल श्रमिक द्वारा पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनीष कमल को मजदूर सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। जनपद कानपुर देहात के सरवनखेड़ा विकासखंड के जग्गूपुरवा, श्यामपुर निवासी दो बार जिला पंचायत सदस्य रहे मनीष कमल उर्फ हसनू कोरी को प्रदेश सचिव मजदूर सभा मनोनीत होने की जानकारी पर जनपद के सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई व सपा कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी की स्वीकृति पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनी लाल श्रमिक द्वारा पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनीष कमल को मजदूर सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत होने से सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। बताते चलें कि मनीष कमल उर्फ हसनू कोरी सरवनखेड़ा विकासखंड के जग्गूपूरवा, श्यामपुर के निवासी हैं। जो पूर्व में वर्ष 2010 से 2015 तक समाजवादी पार्टी से उमरन सीट से जिला पंचायत सदस्य रहे। वही 2015 से 2020 तक भुजपुरा से जिला पंचायत सदस्य रहे। बताते चलें कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनीष कमल जनपद कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

साथ ही-साथ पार्टी के कार्यक्रमों में 15 सालों से बढ़-चढ़कर भाग लेते आ रहे हैं। वह पार्टी के युवा जुझारू व ईमानदार नेता है। उनके प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर सपा कार्यकर्ताओं सहित युवाओं में उत्साह बढ़ गया है। वह हंसमुख वह सरल स्वभाव के व्यक्तित्व के चलते जनपद तथा सरवन खेड़ा ब्लॉक व मैथा ब्लॉक में उनकी एक युवा अच्छे नेता के रूप में पहचान है। वही रनिया निवासी समाजसेवी विष्णु कुमार गुप्ता, पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू यादव, अजीत यादव, नवाब सिंह यादव, अंकित गुप्ता, रनिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकिशोर दिवाकर, बीनू यादव, गजराज विश्वकर्मा, रोहित शुक्ला, युवा सपा नेता पवन यादव, मलखान सिंह यादव अमित डॉक्टर, सुशील कुमार उर्फ कल्लू, मानसिंह यादव, अजय मोटर्स के संचालक अजय यादव, कामदगिरि मोटर्स के संचालक राम प्रकाश यादव, अजय पाल, सुरेश शुक्ला, जयनारायण, सतीश चंद्र कुशवाहा, वीरेंद्र यादव पूर्व प्रधान, दीपू, अमित यादव, विनय यादव, जय सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

15 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

16 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

16 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

17 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

17 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

17 hours ago

This website uses cookies.