कानपुर देहात: विधानसभा क्षेत्र भोगनीपुर के ग्राम सरौठा में सीआरपीएफ में तैनात उप निरीक्षक चरण सिंह के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद घटना पर विधानसभा क्षेत्र भोगनीपुर के पूर्व प्रत्याशी और सपा नेता नरेंद्र पाल सिंह मनु ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
मनु ने चरण सिंह के निधन को अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि वह एक निष्ठावान जवान थे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर गोविंद सिंह, अध्यक्ष व्यापार मंडल, भीम किशोर संखवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
चरण सिंह के निधन से उनके परिवार और मित्रों को गहरा सदमा लगा है। पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चरण सिंह एक मिलनसार और सहयोगी व्यक्ति थे। उनकी सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी।
पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…
पुखरायां।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों के…
कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…
कानपुर देहात के रनियां थाने में तैनात चार एस आई का स्थानांतरण हो गया।स्थानांतरित होने…
कानपुर देहात में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान…
कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…
This website uses cookies.