G-4NBN9P2G16
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। सोमवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती देवीपुर सीएचसी तथा बरौर मंडल में केक काटकर धूमधाम से मनाई गई।इस अवसर पर मरीजों को फल वितरण कर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डाला गया।
सोमवार को विकासखंड के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की जयंती केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।इस अवसर पर मरीजों को फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान ने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की जयंती को भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मना रही है।अटल बिहारी बाजपेई जी अपने समय से बहुत आगे की सोच रखते थे।
आज मोदी सरकार अटल जी के दिखाए हुए रास्तों पर चलकर सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण सुनिश्चित करने का कार्य कर रही है।इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष हरजीत यादव,मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सचान,शिवप्रसाद मिश्रा,राजेश अवस्थी,दीपक सेन,आयुष गुप्ता,डॉक्टर जयनीत कटियार,शशांक मौर्य आदि मौजूद रहे।वहीं बरौर मंडल में भी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की जयंती केक काटकर बड़े धूमधाम से मनाई।
इस मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई सुशासन की प्रतिमूर्ति थे।उनकी सरकार ने अंत्योदय की विचारधारा को मानते हुए सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित किए।इस मौके पर महामंत्री किरण अवस्थी,मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सचान,शिवप्रसाद मिश्रा,राजेश अवस्थी,दीपक सेन,गोविंद स्वरूप,राधा सविता आदि मौजूद रहे।
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
This website uses cookies.