G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

पूर्व मंत्री एवं विधायक भोगनीपुर रघुनाथ प्रसाद की पत्नी का पैतृक गांव छतेनी में विधि विधान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

पूर्व मंत्री एवं विधायक भोगनीपुर रघुनाथ प्रसाद की पत्नी का लंबी बीमारी के चलते सोमवार भोर पहर लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में उपचार के दौरान निधन हो गया। दोपहर के समय उनके पैतृक गांव छतेनी में विधि विधान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। पूर्व मंत्री एवं विधायक भोगनीपुर रघुनाथ प्रसाद की पत्नी का लंबी बीमारी के चलते सोमवार भोर पहर लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में उपचार के दौरान निधन हो गया। दोपहर के समय उनके पैतृक गांव छतेनी में विधि विधान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया।इस अवसर पर बड़ी तादात में लोगों ने अंतिम यात्रा में पहुंचकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर मृत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।बताते चलें कि पूर्व मंत्री एवं विधायक भोगनीपुर रघुनाथ प्रसाद संखवार  की पत्नी राजश्री को बीते दिनों बीमारी के चलते लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां पर रविवार की भोर पहर उनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।उनके निधन की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने उनके पैतृक गांव छतेनी पहुंचकर दुख की घड़ी में परिवारीजनों को ढांढस बंधाया तथा मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

दोपहर के समय विधि विधान पूर्वक उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने अंतिम यात्रा में शामिल  होकर उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

इस मौके पर भतीजे सूर्य प्रताप सिंह तन्नू संखवार,कैबिनेट मंत्री राकेश सचान,समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष अरुण यादव उर्फ बबलू राजा,कुलदीप संखवार, जीतेंद्र संखवार,पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवप्रसाद लला,साबू कुरैशी,विनोद निषाद,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान,चेयरमैन प्रतिनिधि करुणाशंकर दिवाकर,शिवप्रसाद मिश्रा,प्रमोद त्रिपाठी,मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सचान,सत्यम सिंह  चौहान सहित बड़ी संख्या में कोटेदार व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में युवक लापता

पुखरायां।कानपुर देहात में थाना रनियां पुलिस ने सोमवार को लापता हुए युवक को कड़ी मशक्कत कर महज कुछ ही घंटों… Read More

5 hours ago

स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई, प्रहलादपुर गांव में बुखार से मृत्यु की सूचना पर हुई जांच

कानपुर देहात: मलासा ब्लॉक के प्रहलादपुर गांव में बुखार से हुई मौतों की खबर मिलने के बाद, स्वास्थ्य विभाग ने… Read More

6 hours ago

मंगलपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय दलित नाबालिग युवती के साथ दो वर्षों से… Read More

6 hours ago

शिक्षकों के प्रयासों से ही भारत बनेगा पुनः विश्व गुरु : प्रो निरंकार प्रसाद तिवारी

कानपुर देहात। समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी… Read More

7 hours ago

कानपुर देहात में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण, नोडल अधिकारी ने गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

कानपुर देहात। ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त और नोडल अधिकारी जी.एस. प्रियदर्शी ने सोमवार को कानपुर देहात का दौरा कर… Read More

7 hours ago

ग्राम पंचायत रमईपुर की अनोखी पहल; कचरे से कमाई, गांव में बढ़ी सफाई

अमन यात्रा ब्यूरो,कानपुर नगर। जनपद की विधनू ब्लॉक की रमईपुर ग्राम पंचायत अब सिर्फ स्वच्छता का नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.