पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मिला बुजुर्ग का आशीर्वाद, भेंट की खाट
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी के राज्य मुख्यालय में नोएडा के वाजिदपुर गांव के 90 वर्षीय रमेश चंद यादव से मुलाकात की। रमेश चंद यादव ने अखिलेश यादव को दो खाट (चारपाई) भेंट की।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी के राज्य मुख्यालय में नोएडा के वाजिदपुर गांव के 90 वर्षीय रमेश चंद यादव से मुलाकात की। रमेश चंद यादव ने अखिलेश यादव को दो खाट (चारपाई) भेंट की।
बरगद के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर बातचीत करते हुए रमेश चंद यादव ने कहा कि अखिलेश यादव भविष्य की राजनीति के केंद्र में रहेंगे। उन्होंने आशीर्वाद दिया कि 2027 में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि जनता को अखिलेश यादव से उम्मीदें हैं। रमेश चंद यादव ने कहा कि अखिलेश यादव किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
उन्होंने पीडीए को सामाजिक न्याय और सम्मान दिलाने के लिए अखिलेश यादव के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर रमेश चंद यादव के बेटे सत्यवीर यादव, पोते लक्ष्य यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी उपस्थित थे।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.