G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

पूर्व विधायक नेक चंद पांडेय अब नहीं रहे, कानपुर नगर स्थित भैरव घाट पर आज अंतिम संस्कार

कानपुर देहात और नगर के वरिष्ठ नेता सुलझे हुए राजनीतिज्ञ पूर्व विधायक नेक चंद पांडे का रात के 12 बजे निधन हो गया वे शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। हालांकि उनका इलाज अच्छे अस्पताल में चल रहा था किंतु बीती रात उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात और नगर के वरिष्ठ नेता सुलझे हुए राजनीतिज्ञ पूर्व विधायक नेक चंद पांडे का रात के 12 बजे निधन हो गया वे शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। हालांकि उनका इलाज अच्छे अस्पताल में चल रहा था किंतु बीती रात उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली।

वे अपने पीछे पत्नी एक बेटा और बेटी छोड़ कर गए हैं। उनके बड़े भाई के सी पांडेय ने बताया कि अनुज नेकचंद के निधन से उनका बाया हाथ बेकार हो गया। उल्लेखनीय है कि कानपुर जनपद की राजनीति के शलाका पुरुष चौबेपुर से पूर्व विधायक श्री पांडे की गिनती अग्रणी राजनीतिज्ञों में होती थी। उनका लोहा केवल कांग्रेस पार्टी में ही नहीं विपक्षी भी मानते थे। विशेष बात यह रही कि उन्होंने हमेशा सुचिता और ईमानदारी की राजनीति को बढ़ावा दिया उनके ऊपर आज आज तक कभी कोई दाग नहीं लगा जिसका परिणाम यह है कि कानपुर नगर हो अथवा कानपुर देहात की बात हो सब उनके मुरीद हैं। उनके भतीजे धनंजय पांडे एडवोकेट ने बताया कि उनके निवास प्रभात पब्लिक स्कूल के सामने सर्वोदय नगर कानपुर मुख्यालय से कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। जहां से भैरव घाट के लिए प्रस्थान करेंगे। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा, डॉ विवेक द्विवेदी अकबरपुर नगर पंचायत के पूर्व सभासद बबलू भारती, वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह कुशवाहा गुड्डू भैया, महेश मिश्रा, डीके तिवारी, शमीम कुरैशी आदि अनेक लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

13 minutes ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

22 minutes ago

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

13 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

13 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

15 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.