ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड अमरौधा परिसर समेत अलग अलग स्थानों पर गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डाला गया।
तहसील क्षेत्र के अमरौधा विकासखंड परिसर में गुरुवार को 78 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।झंडारोहण पूर्व विधायक भोगनीपुर विधानसभा विनोद कटियार ने किया।स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डालते हुए पूर्व विधायक विनोद कटियार ने कहा कि हम उन अमर शहीदों की कुर्बानी कभी नहीं भुला सकते जिन्होने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
हमारा भारत देश महान है।हमारे देश को सोने की चिड़िया कहा जाता है।क्योंकि इस देश में अनेकों भाषाएं,अनेकों रंग रूप के लोग,अनेकों रीति रिवाज हैं।फिर भी हम सब एक हैं।विविधता में एकता हमारे देश का प्रतीक है।हम सभी को अपने राष्ट्रीय ध्वज की रक्षा करनी चाहिए।इस मौके पर अधिकारी,कर्मचारी समेत समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।
वहीं नगर पंचायत कार्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।झंडारोहण चेयरमैन अनीसा बेगम ने किया।यहां पर कर्मचारी एवं स्कूली छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
प्राथमिक विद्यालय लखनापुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अजय यादव ने झंडा फहराया।छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।तत्पश्चात मिष्ठान भी वितरण किया गया।यहां पर शिक्षक,छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए ज्ञापन के…
कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के मीटिंग हॉल में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना…
कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, विशेषकर…
कानपुर देहात, 16 जून 2025: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आज कानपुर देहात…
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने सोमवार को…
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती अपर्णा यादव…
This website uses cookies.