G-4NBN9P2G16
रनियां। आगामी लोकसभा चुनाव के चलते सपा ने मंगलवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें अकबरपुर लोकसभा सीट से सपा ने पूर्व सांसद राजाराम पाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उम्मीदवार की घोषणा के बाद बुधवार को वह रनियां पहुंचे तो चेयरमैन विटान दिवाकर व उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।
टिकट की घोषणा के बाद पूर्व सांसद राजाराम पाल ने घाटमपुर स्थित मां कुष्मांडा के दर्शन पूजन के साथ चुनावी प्रचार अभियान का शंखनाद किया। इसके बाद वह रनियां पहुंचे यहां रनियां नगर पंचायत की चेयरमैन विटान दिवाकर ने अपने समर्थकों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने अयोध्या में जय श्री राम और अकबरपुर में राजाराम का नारा बुलंद किया। इस दौरान पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आह्वान पर पीडीए की परिकल्पना की गई है। पीडीए व इंडिया ही एनडीए को हराकर देश की सत्ता का परिवर्तन करेगा।
उन्होंने कहा कि अब दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, मजदूरों, किसानों और नौजवानों ने भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व को स्वीकार कर लिया है। इस दौरान विष्णु कुमार गुप्ता, रामकिशोर दिवाकर, सुरेश सक्सेना, पवन यादव, आनन्द वर्मा, जयचंद पाल, राजेन्द्र कश्यप सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.