पृथ्वी पर वृक्षों का होना बहुत आवश्यक : लाड़ली देवी

बिधूना विकास खंड की ग्राम पंचायत बबीना सुखचैनपुर के मजरा रामपुर बामपुर के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय कम्पोजिट में ग्राम प्रधान लाड़ली देवी की मौजूदगी में पौधारोपण किया गया।

अमन यात्रा, बिधूना। बिधूना विकास खंड की ग्राम पंचायत बबीना सुखचैनपुर के मजरा रामपुर बामपुर के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय कम्पोजिट में ग्राम प्रधान लाड़ली देवी की मौजूदगी में पौधारोपण किया गया। ग्राम प्रधान ने पौधारोपण करते हुए कहा कि पौधारोपण करने के बाद उसकी देखभाल करना बहुत जरूरी है क्योंकि अधिकतर लोग पौधारोपण तो करते है लेकिन उनकी देखभाल नहीं करते। इस कारण कुछ दिनों बाद वे पौधे खत्म हो जाते है। और कहा कि पौधारोपण करने के बाद ही उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी शुरू हाेती है तो इसलिए हमें पौधारोपण करने के बाद उसकी देखभाल जरूर करनी चाहिए। प्रधान प्रतिनिधि रघुनन्दन लाल शाक्य ने कहा कि यदि वृक्ष होंगे तो निश्चित ही हमारा जीवन भी होगा। वृक्षों से हमें जो प्राणवायु मिलती है वह हमारे लिए काफी लाभदायक है। यह पेड़ जब बड़े होगे तो हमारे लिए उपयोगी होगे। और उन्होंने कहा कि हम सभी को हर वर्ष कम से एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। एवं जब तक वह पौधा बड़ा नहीं हो जाता है। तब तक उस पौधे की एक बच्चे की तरह सेवा करते रहे। प्रधानाध्यापक पंकज यादव ने कहा कि पृथ्वी पर वृक्षों का होना बहुत आवश्यक है। हम सभी धीरे-धीरे वृक्षों का विनाश करने में लगे हुए है।

इस मौके पर ग्राम प्रधान लाड़ली देवी शाक्य,प्रधान प्रतिनिधि रघुनन्दन लाल शाक्य,प्रधानाध्यापक पंकज यादव,सहायक अध्यापक दिव्या गुप्ता,आशा यादव,शिक्षामित्र आशा गौतम,रोजगार सेवक आदेश कुमार,सत्यभान,अमर नाथ आदि लोग मौजूद रहे।

Author: anas quraishi

SABSE PAHLE

anas quraishi

SABSE PAHLE

Recent Posts

गजनेर में राष्ट्रभक्ति का संगम: वर्ष प्रतिपदा पर RSS का भव्य पथ संचलन, पुष्प वर्षा से हुआ अभिनंदन

कानपुर देहात : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भारतीय नव वर्ष, वर्ष प्रतिपदा के पावन…

1 hour ago

शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक लखनऊ में संपन्न

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात / लखनऊ : उच्च, माध्यमिक, तकनीकि एवं बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों…

2 hours ago

जिलाधिकारी ने कदौरा गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा के लिए दिए सख्त निर्देश

जालौन: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज कृषि उत्पादन मंडी समिति कदौरा स्थित गेहूं क्रय…

2 hours ago

जिलाधिकारी ने कदौरा कान्हा गौशाला का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जालौन: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज कदौरा स्थित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण कर…

2 hours ago

जालौन ने फिर लहराया परचम: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में अव्वल, पारदर्शिता और समर्पण की मिसाल

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद ने एक बार फिर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मासिक रैंकिंग…

2 hours ago

लखनऊ में बाबा साहेब की जयंती पर ऐतिहासिक मैराथन: ₹1 लाख के पुरस्कारों का महासंग्राम!

कानपुर देहात / लखनऊ: राजधानी लखनऊ 13 अप्रैल, 2025 को एक अभूतपूर्व मैराथन की मेजबानी…

2 hours ago

This website uses cookies.