G-4NBN9P2G16
औरैया

पेट्रोलपंप कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ऐरवाकटरा कस्बे में स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप के कर्मी सालिगराम पुत्र घासीराम 40 बर्ष निवासी उमराय पुरवा पोस्ट गांगेमऊ थाना तिर्वा जनपद कन्नौज की मंगलवार सुबह तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।

ऐरवाकटरा,अमन यात्रा । ऐरवाकटरा कस्बे में स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप के कर्मी सालिगराम पुत्र घासीराम 40 बर्ष निवासी उमराय पुरवा पोस्ट गांगेमऊ थाना तिर्वा जनपद कन्नौज की मंगलवार सुबह तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मृतक के दामाद द्वारा दी गयी तहरीर पर ऐरवाकटरा पुलिस ने पेट्रोलपंप पर पहुँचकर घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पेट्रोल पंप के स्टाफ से पूछताछ की।
पेट्रोलपंप पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि मृतक सालिगराम सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि मंगलवार सुबह करीब साढे 5 बजे उसने  एक गाड़ी में तेल डाला और वह तख्त पर सो गया। इसके बाद वह अचानक तख्त से नीचे गिर गया। जिसे साथी पेट्रोलपंप कर्मियों ने उठाया। हालत गंभीर देखकर साथ काम करने वाले पेट्रोलपंप कर्मी घबरा गये। जब तक अस्पताल ले जाते लेकिन उससे पहले ही सालिगराम ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पेट्रोलपम्प के सहकर्मियों ने परिजनों को दी। सालिगराम की मौत की खबर पाकर पत्नी 8 दिया।सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक प्रवेंद्र कुमार ने पुलिस फ़ोर्स के साथ पेट्रोल पंप पर पहुँचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सहकर्मियों से घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद मृत्यु के कारण की सही जानकारी हो सकेगी।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

8 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

35 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

59 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.