G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

पेड़- पौधे हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं : सीमा संखवार

जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार ने वृहद वृक्षारोपण महाअभियान के तहत मलासा विकासखंड के जगदीशपुर गांव में वनकर्मियों की टीम संग अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार ने वृहद वृक्षारोपण महाअभियान के तहत मलासा विकासखंड के जगदीशपुर गांव में वनकर्मियों की टीम संग अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को पेड़ पौधों के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार ने शनिवार को विकासखंड के जगदीशपुर गांव पहुंचकर वनकर्मियोंं संग वृक्षारोपण अभियान चलाया।इस अवसर पर उन्होंने अलग अलग किस्म के फलदार तथा छायादार पौधे रोपित किए।
पेड़, पौधों के महत्त्व के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पेड़ पौधे हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं।इनसे हमें ऑक्सीजन मिलती है साथ ही पर्यावरण का संतुलन बना रहता है।इसलिए हमें इन्हे अनावश्यक रूप से नहीं काटना चाहिए बल्कि इनकी रक्षा करनी चाहिए।प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ पौधे अवश्य ही लगाना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं तथा उनके निराकरण का आश्वासन दिया।इस मौके पर वन निरीक्षक आर सी कौशल,ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह यादव,लक्ष्मी नारायण,कृष्ण वीर सिंह,सुरजीत सिंह,कोमल सिंह,जसवंत सिंह,शिववीर सिंह,अनुज सिंह,अंकुश सिंह,ओमकार सिंह,महेश सिंह,मुन्नी सिंह,सौरभ संखवार,उमेश,अनिरुद्ध, उमा देवी,रानी देवी,रामबाबू संखवार आदि मौजूद रहे।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

परिषदीय शिक्षकों को डरा रहा टेट का भूत, छूट पाने की आस में पीएम से लगा रहे गुहार

राजेश कटियार,कानपुर देहात। सुप्रीम कोर्ट के एक हालिया फैसले से लाखों शिक्षकों की नौकरी पर संकट आ गया है क्योंकि… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में थाना समाधान दिवस का आयोजन,सुनी गईं शिकायतें

पुखरायां।कानपुर देहात के सिकंदरा,अमराहट,राजपुर तथा बरौर थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर फरियादियों की… Read More

19 hours ago

कानपुर : रामपुर में चकमार्ग पर अवैध कब्जा हटाया, बुलडोज़र चला

कानपुर नगर (घाटमपुर)। थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रकरण के क्रम में शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए… Read More

19 hours ago

किसानों की सहकारी समिति से लेकर दबंगों के कब्जे तक, मंत्री सचान ने सुनीं 150 से अधिक शिकायतें

पुखरायां, कानपुर देहात: शनिवार की शाम पुखरायां स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने जनता… Read More

19 hours ago

कानपुर देहात: रसूलाबाद-बेला रोड पर बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

रसूलाबाद, कानपुर देहात: कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। काम करके वापस लौट… Read More

19 hours ago

नियम विरुद्ध तरीके से लागू की गई टेट परीक्षा, शिक्षकों के छूट रहा है पसीना

राजेश कटियार, कानपुर देहात। टीईटी अनिवार्यता का प्रश्न आज सिर्फ नियमों और आदेशों का मामला नहीं रह गया है बल्कि… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.