G-4NBN9P2G16
राजेश कटियार, कानपुर देहात। जैनपुर स्थित पेप्सिको कंपनी गेट पर शनिवार को पहुंचे छंटनीशुदा कर्मियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। शाम को कर्मी घर लौट गए। कंपनी प्रबंधन ने बीते चार जुलाई को 48 स्थाई कर्मियों को बिना नोटिस कंपनी से निकाल दिया था। इसके बाद से कंपनी में शीतलपेय बनाने का काम पूरी तरह से बंद है। इसके बाद से छंटनीशुदा कर्मी कंपनी गेट पर आकर नियमित प्रदर्शन कर रहे हैं।
जिला लेबर कोर्ट में भी कर्मियों ने शिकायत की है। सोमवार को दोनों पक्षों को वार्ता के लिए बुलाया गया है। शनिवार को भी कंपनी से निकाले गए कर्मी गेट पर पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बगैर किसी जानकारी के अचानक से कंपनी बंद कर दी गई। कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ से वंचित किया गया।
एचआर मैनेजर ने वार्ता का लिखित आश्वासन दिया फिर भी आज तक हम लोगों से वार्ता तक नहीं की। अनवरत चल रहे धरना प्रदर्शन में रफी खान ललित मोहन पांडेय राम आसरे चौहान पुनवासी सिंह अशोक कुमार बिनय सिंह पारस नाथ वीरेंद्र सोनकर राजकुमार सिंह सुनील सिंह चंदन दत्ता मनोज सोनकर हेमंत सिंह राजन तिवारी नारायण कश्यप पवन मिश्रा सुरेंद्र रावत देवेंद्र त्रिवेदी चंदन चौहान रामनारायण केशरी रावेंद्र सिंह चंद्रशेखर सुनील कुमार मिश्रा मनोज सिंह रामकृष्ण तिवारी राघवेंद्र रामबचन चौरसिया प्रमोद कनौजिया विनायक श्रीवास्तव प्रदीप सिंह प्रमोद गिरी आदि मौजूद रहे।
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
This website uses cookies.