G-4NBN9P2G16
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के अकोढी गांव निवासी सुप्रसिद्ध डॉक्टर सलीम का कानपुर के वैदिक अस्पताल में रविवार शाम उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने के पश्चात सोमवार को विधि विधान के साथ उनके पैतृक गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने अंतिम यात्रा में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।बताते चलें कि विकासखंड के अकोढी गांव निवासी डॉक्टर सलीम को बीते चार दिन पहले जोड़ों में दर्द की शिकायत होने पर उपचार के लिए कानपुर के वैदिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जहां पर रविवार की शाम उनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।उनके निधन का समाचार सुनते ही बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवारीजनों को ढांढस बंधाया तथा मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।वहीं सोमवार को उनके शव को विधि विधान के साथ पैतृक गांव में दफना दिया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।इस मौके पर पत्नी आमना बेगम,पुत्र मो सयीम,समीर रजा,भाई मो नफीस सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में भेवान गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज… Read More
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारी मोनिका रानी को स्कूल शिक्षा का प्रभारी महानिदेशक नियुक्त किया… Read More
कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More
राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
This website uses cookies.