आशीष कुमार, रनियां। रनियां थाना क्षेत्र के विसायकपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने पैदल जा रहे युवक को बाइक की टक्कर से घायल युवक की कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हरिरामपुरवा निवासी आशीष गुप्ता किसी काम से विसायकपुर आए थे। कानपुर से अकबरपुर की ओर जा रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया था। हालत नाजुक होने से उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनो ने रनियां थाने में सूचना दी है। इस संबंध में एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में युवक की मौत कानपुर के हैलट में हुई है। तहरीर नही मिली है।
लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए ज्ञापन के…
कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के मीटिंग हॉल में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना…
कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, विशेषकर…
कानपुर देहात, 16 जून 2025: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आज कानपुर देहात…
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने सोमवार को…
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती अपर्णा यादव…
This website uses cookies.