G-4NBN9P2G16
कानपुर : पॉल्यूशन से निपटने के प्रयास शुरू
कानपुर, अमन यात्रा : पॉल्यूशन का ग्राफ बढ़ने के बाद जागे नगर निगम ने एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है। CM योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से ही इसका इस्तेमाल शुरू कर दिया था। शहर में सभी 6 जोन की 88 किमी. रोड पर पानी का छिड़काव किया जाएगा। नगर निगम के पास 4 एंटी स्मॉग गन और 3 टैंकर में पानी के स्प्रिंकलर लगाए गए हैं।
कानपुर की सड़कों पर डस्ट पॉल्यूशन की भरमार है। टोटल पॉल्यूशन में इसका कुल परसेंटेज 14 है। इसको कंट्रोल करने के लिए नगर निगम इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवा रहा है, लेकिन नियमित सफाई न होने से गाड़ियों के चलने पर ये डस्ट हवा में उड़ती है। वहीं जगह-जगह खुदाई से भी डस्ट पॉल्यूशन काफी ज्यादा होता है। निर्माणों में ग्रीन कवर का इस्तेमाल भी बेहद कम हो रहा है। विभागों ने इसके लिए कोई कार्रवाई तक अभी नहीं शुरू की है।
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) का सेंसर ब्रम्हनगर चौराहा पर लगा है। सेंसर में पॉल्यूशन कम रिकॉर्ड हो इसके लिए 5 किमी. के दायरे में डस्ट को नियंत्रित करने के लिए सफाई और एंटी स्मॉग गन का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। नगर निगम पर्यावरण अभियंता आरके पाल के मुताबिक एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव कर डस्ट को कंट्रोल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा कूड़े में आग लगाने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
इन सड़कों के पॉल्यूशन पर प्रहार
इतने किमी. रोड पर पानी का छिड़काव
जोन- रोड की लंबाई
1- 16.30 किमी.
2- 6 किमी.
3- 8.2 किमी.
4- 19.60 किमी.
5- 19.40 किमी.
6- 18.80 किमी.
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.