G-4NBN9P2G16
कानपुर ,अमन यात्रा : बुधवार तड़के श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव पर्व शुरू हो गया। प्रकाशोत्सव के पहले दिन नगर के सभी प्रमुख गुरुद्वारों से प्रभात फेरियां निकाली गई। सभी प्रभात फेरियां गुरुद्वारा रंजीत नगर में एकत्रित हुईं। यहां से गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन के रूप में मरियमपुर स्कूल, हरबंश सिंह भल्ला चौक, कबाड़ी बाजार, संत नगर, गुरु गोविद सिंह चौक, 80 फीट रोड, अशोक नगर, अमर जवान ज्योति चौक होते मोतीझील पंडाल में पहुंचीं।
किया गया सम्मानित
गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मोतीझील में 17 से 19 नवंबर तक मनाया जाएगा। प्रभात फेरियों के मोतीझील पहुंचते मुखिया को सम्मानित किया गया। मुख्य समारोह 19 नवंबर को होगा। इस दौरान गुरु का लंगर भी होगा। प्रकाशोत्सव को लेकर गुरुद्वारों को रंग-बिरंगी रोशनी व झालरों से सजाया गया है। मोतीझील में भव्य पंडाल बनाया गया है।
ढाई लाख संगत छकेगी लंगर
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर मोतीझील में ढाई लाख संगत लंगर छकेगी। लंगर की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रोटियां तैयार करने के लिए पांडुनगर, गोविदनगर, किदवई नगर सहित कई स्थानों पर 14 सेंटर बनाए गए हैं। मोतीझील में भी बुधवार को शाम से लंगर की तैयारी शुरू हो जाएगी।
25 तंदूर में सिकेंगी रोटियां
मोतीझील में होने वाले लंगर की व्यवस्था देख रहे मंजीत सिंह सागरी ने बताया कि रोटियों के लिए ढाई टन आटा प्रयोग किया जाएगा। प्रसाद के लिए 25 टन देसी घी का हलवा बनेगा। 80 बोरी आलू व गोभी की सब्जी तैयार की जाएगी। मोतीझील में रोटियों के लिए 25 तंदूर लगाए जाएंगे। विभिन्न स्थानों पर बनाए गए सेंटरों से भी रोटियां तैयार होकर आएंगी।
ये संगत कानपुर आई
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर सरदार गुरशरण सिंह लुधियाना वाले, सतनाम सिंह जवांदी हजूरी रागी दरबार साहिब, जसविदर सिंह, दिलबाग सिंह कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.