कानपुर देहात

प्रतिमा मिश्रा को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिलासंयुक्त मंत्री बनने पर ब्लाक के शिक्षको ने दी बधाई

राजपुर ब्लॉक के दयानतपुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका प्रतिमा मिश्रा को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला संयुक्त मंत्री बनने पर विद्यालय सहित ब्लाक के समस्त शिक्षको ने बधाई दी।

राजपुर : राजपुर ब्लॉक के दयानतपुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका प्रतिमा मिश्रा को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला संयुक्त मंत्री बनने पर विद्यालय सहित ब्लाक के समस्त शिक्षको ने बधाई दी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक महिला संवर्ग कानपुर देहात के जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन अकबरपुर स्थित सरला द्विवेदी महाविद्यालय में प्रदेश द्वारा नियुक्त जिला निर्वाचन अधिकारी मंडलीय महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी निर्वाचन पर्यवेक्षक प्रताप कटियार सह पर्यवेक्षक श्रीराम शुक्ला जितेंद्र कुमार त्रिपाठी चुनाव संयोजक अनन्त त्रिवेदी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

विज्ञापन

निर्वाचन को लेकर भारी उत्साह दिखाई दिया जिसमें सुबह से ही बड़ी संख्या में डेलीगेट पूर्व निर्धारित समय एवं स्थान पर पहुंच गए। पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में नामांकन हुए। महिला संवर्ग में ज्योत्सना गुप्ता जिलाअध्यक्ष अंजलि त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेरणा दुबे अर्चना मिश्रा उपाध्यक्ष पुनीता पालीवाल महामंत्री ममता देवी संयुक्त मंत्री प्रतिमा मिश्रा आभा अवस्थी संयुक्त मंत्री दिव्या शाक्य प्रचार मंत्री रचना सचान संयुक्त मंत्री के पद पर निर्वाचित हुई।

विज्ञापन

पूर्व महामंत्री शैलेंद्र तिवारी जिला संरक्षक नियुक्त किए गए। नवजोत सिंह यादव अकबरपुर के राजनाथ द्विवेदी मैथा के विवेक पाल मलासा के डॉ अभयदीप मिश्रा अमरौधा के कृष्ण कुमार गुप्ता रसूलाबाद के मो शमी संदलपुर के सौरभ सचान राजपुर के प्रभारी एवं अनूप अवस्थी को मैथा का सह प्रभारी नियुक्त किया गया। प्रदेश संयुक्त मंत्री प्रदीप कुमार तिवारी ने समस्त नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की कि आगे भी शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संगठन संकल्प के साथ कार्यकर्ता रहेगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

19 hours ago

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

2 days ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

2 days ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

2 days ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

2 days ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

2 days ago

This website uses cookies.