G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात,अमन यात्रा : विज्ञान व प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के लिए हर ब्लॉक से 50 बच्चों को एक्सपोजर विजिट (परिचायात्मक दौरा) कराई जाएगी। बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चे इसमें प्रतिभाग करेंगे। ब्लॉकवार क्विज प्रतियोगिता से ये बच्चे चुने जाएंगे। प्रति बच्चा 600 रुपये के हिसाब से बजट दिया जाएगा। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत बुधवार को महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने 7.95 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया। एक्सपोजर विजिट के लिए प्रति ब्लॉक 30 हजार रुपये दिया जाएगा। इसमें बच्चों को जिले या मंडल में तारामंडल, चीनी मिल, म्यूजियम, रीजनल साइंस सिटी, न्यूज पेपर प्रिटिंग प्रेस, औद्योगिक इकाई, प्रयोगशाला, वैज्ञानिक अनुसंधान केन्द्र आदि की विजिट करवाई जाएगी।
ये भी पढ़े- स्कूल न आने वाले बच्चों को घर बुलाने जायेंगे मास्टर साहब
बच्चों को इस दौरान परिवहन के अलावा नाश्ता-खाना, 3 बोतल पानी, बिस्किट, चिप्स या फल, नोट बुक, पेन, जूट का बैग दिया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली क्विज प्रतियोगिता में से 100 बच्चे जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए ब्लॉकवार बच्चों की संख्या तय कर दी गई है। ब्लॉक स्तर पर चयनित बच्चों को विज्ञान प्रदर्शनी का मॉडल बनाने के लिए धनराशि अलग से दी जाएगी। जिला स्तर पर 10 श्रेष्ठ मॉडलों का चयन होगा और बच्चों को नगद पुरस्कार या विज्ञान की किताबों का सेट या माइक्रोस्कोप जैसी चीजें दी जाएंगी।
बालक-बालिकाओं का चयन :
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
This website uses cookies.