G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा, पुखरायां कानपुर देहात। ब्लॉक मलासा केअंतर्गत ग्राम मुरादपुर देवीपुर गाँव के पास खेत के किनारे पेड़ आम और अमरूद के पेड़ लगाए गए शनिवार को भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में एडीएम प्रशासन तथा उपजिलाधिकारी द्वारा वृहद वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर लोगों को वृक्षों के महत्त्व के विषय में भी जानकारी दी गई। शनिवार को एडीएम प्रशासन तहसील क्षेत्र में अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत डीग के मुरादपुर देवीपुर के पास आम और अमरूद के फल वाले पेड़ लगाए गांवों में पहुंचकर अलग अलग किस्म के फलदार तथा छायादार पौधे रोपित किए।
इस अवसर पर मौजूद लोगों से उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने व मानव जीवन को बचाने के लिए पेड़, पौधे लगाना अतिआवश्यक है। शुद्ध हवा लोगों को तभी मिल सकती है,जब पर्यावरण संतुलित रहेगा।इसलिए पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्ष जरूरी हैं। प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन काल में कम से कम पांच वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर पत्रकार शिव शंकर, ग्राम पंचायत सदस्य राहुल कुमार, विपिन कुमार, अखिलेश कुमार, राजा सिंह, अंकित कुमार, कुलदीप बृजेंद्र सिंह, आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.