प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन काल में कम से कम पांच वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए : आर चौधरी

शनिवार को भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में एडीएम प्रशासन तथा उपजिलाधिकारी द्वारा वृहद वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया गया।

अमन यात्रा, पुखरायां। शनिवार को भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में एडीएम प्रशासन तथा उपजिलाधिकारी द्वारा वृहद वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर लोगों को वृक्षों के महत्त्व के विषय में भी जानकारी दी गई। शनिवार को एडीएम प्रशासन जे पी गुप्ता तथा उपजिलाधिकारी राजकुमार चौधरी ने तहसील क्षेत्र में अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील क्षेत्र के चकचालपुर,चौकी,बिहारी, श्रीरामपुर,चपरघटा इत्यादि गांवों में पहुंचकर अलग अलग किस्म के फलदार तथा छायादार पौधे रोपित किए।

इस अवसर पर मौजूद लोगों से उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने व मानव जीवन को बचाने के लिए पेड़, पौधे लगाना अतिआवश्यक है। शुद्ध हवा लोगों को तभी मिल सकती है,जब पर्यावरण संतुलित रहेगा।इसलिए पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्ष जरूरी हैं। प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन काल में कम से कम पांच वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर तहसीलदार सुनील कुमार,नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी,श्याम सिंह सिसोदिया,राहुल अग्निहोत्री,ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान, रामू द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: प्रेम और साथ का अनूठा अंत, 5 मिनट के अंतराल पर बुजुर्ग दंपति की मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…

5 hours ago

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर,युवक की मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…

8 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में…

8 hours ago

कानपुर देहात: प्रेमिका को घायल कर प्रेमी ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

कानपुर देहात: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने…

9 hours ago

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

1 day ago

रसूलाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दबोचा

कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज,…

1 day ago

This website uses cookies.