जालौन

प्रत्येक सोमवार को नगर पालिका सभागार में होगी जनसुनवाई

नगर की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक नगर पालिका सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा।

जालौन(उरई)। नगर की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक नगर पालिका सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को हुई जनसुनवाई में 8 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। नगर पालिका ईओ डीडी सिंह ने बताया कि नगर में किसी भी तरह की समस्या के लिए अब लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। यदि किसी को कोई समस्या है तो उसके तत्काल निस्तारण के लिए नगर पालिका सभागार में प्रत्येक सोमवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका तत्वरित निस्तारण करा दिया जाएगा। यदि किसी वजह से समस्या का तुरंत निस्तारण नहीं होता है तो तीन दिवस के अंदर समस्या का समाधान कर शिकायतकर्ता को निस्तारण के संबंध में अवगत कराया जाएगा। सोमवार को पालिका सभागार में आयोजित हुई जनसुनवाई में 8 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें से स्ट्रीट लाइट से संबंधित 7 समस्यायों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एक समस्या हैंडपंप के खराब होने को लेकर आई थी।

उसे भी तीन दिन में ठीक करा दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से नगर पालिका में वर्टिकल गार्डन की स्थापना की गई है। वायु की गुणवत्ता सुधारने के लिए नगर के डिवाइडरों पर प्लांटेशन कराया जा रहा है। बताया कि सुंदरीकरण के लिए डिवाइडरों पर स्थित बिजली के पोलों पर तिरंगा एलईडी लगवाया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य को भी शीघ्र ही शुरू कराया जाएगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

13 hours ago

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

1 day ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

1 day ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

1 day ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

2 days ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

2 days ago

This website uses cookies.