प्रदेश के मुख्य सचिव के साथ सम्पन्न बैठक में बनी सकारात्मक सहमति: विजय कुमार द्विवेदी

शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विजय कुमार द्विवेदी ने कहा है कि संगठन की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव के साथ सम्पन्न हुई वार्ता सकारात्मक परिणाम देने वाली है।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात: शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विजय कुमार द्विवेदी ने कहा है कि संगठन की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव के साथ सम्पन्न हुई वार्ता सकारात्मक परिणाम देने वाली है।

उन्होंने बताया कि  शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ की आधिकारिक बैठक  मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन आदरणीय मनोज कुमार सिंह जी के साथ सम्पन्न हुयी। बैठक का मुख्य एजेण्डा लम्बे समय से लंबित कर्मचारियों द्वारा उठाये जा रहे मांगों के सम्बन्ध में था, जिसमे कुछ मांगों पर सहमति बनीं। साथ ही आउटसोर्सिंग से नियुक्त कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा व उनके स्थायीकरण को लेकर विस्तृत वार्ता हुयी, जिस पर मुख्य सचिव जी द्वारा आश्वासन मिला कि जल्द ही आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के सम्बन्ध में बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है।

शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ व मुख्य सचिव जी की बैठक/वार्ता पूर्णतया सफल रही और जल्दी ही शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हित में कुछ शासनादेश निर्गत होने के आसार दिख रहें है। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष वीपी मिश्र एवं महासचिव शशि कुमार मिश्र के नेतृत्व में बैठक में शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के माननीय प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार द्विवेदी, घटक संघ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुरेश कुमार रावत, महामंत्री अतुल मिश्र, स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र, राजकीय निगम महासंघ के महामंत्री घनश्याम यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ व विकास प्राधिकरण संयुक्त कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रूरा थाना क्षेत्र के सूतनपुरवा गांव…

24 minutes ago

साइबर फ्रॉड: रसूलबाद पुलिस ने पीड़ित को वापस दिलाए 30,000 रुपये

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में…

33 minutes ago

सरकारी अधिकारी से बदसलूकी और गाली-गलौज के मामले में आरोपी निसार सिद्दीकी दोषी करार, लगा जुर्माना

कानपुर देहात: भोगनीपुर पुलिस स्टेशन में 2015 में दर्ज एक मामले में, आरोपी निसार सिद्दीकी…

44 minutes ago

कुर्कशुदा मकान की नीलामी 28 अगस्त को, इच्छुक करें प्रतिभाग

कानपुर देहात: तहसीलदार अकबरपुर ने बताया कि सूक्ष्म एवं लघु उद्यम फैसिलिटेशन काउंसिल, कानपुर से…

2 hours ago

लखनऊ में 26 से 28 अगस्त तक ‘रोजगार महाकुंभ’, 1 लाख से अधिक युवाओं को मिलेगा मौका

कानपुर देहात: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है!…

2 hours ago

कानपुर देहात: ग्राम पंचायत ककलापुर में लगा स्वास्थ्य शिविर

कानपुर देहात: संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अकना की प्रधान मोहिनी सिंह के अनुरोध पर,…

2 hours ago

This website uses cookies.