G-4NBN9P2G16
उरई(जालौन)। आजादी के 75वें वर्षगांठ में भारत सरकार के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रचार वाहन को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना कर फसल बीमा सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मौसम में किसानों की फसलें प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान हो जाता है लेकिन इस योजना से जुड़कर अपनी फसल की भरपाई कर सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने कहा कि जिले में इफको टोकियो कम्पनी के द्वारा फसल बीमा का प्रचार वाहन गांव-गांव जाकर योजना के बारे में किसानों को जागरूक करेगा। उन्होने बताया कि यह किसानों के हित में बहुत लाभकारी योजना हैं। किसान इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाये। खरीफ-2022 में फसल बीमा किसान द्वारा करा सकते हैं जिसकी अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2022 निर्धारित की गयी हैं। किसान धान, बाजरा, उर्द, मूँग, तिल, अरहर का बीमा करा सकते हैं। उन्होने यह भी बताया कि धान की फसल में बीमित राशि रू0 49408, किसानों को देय राशि रू0 988.16, अरहर की फसल में बीमित राशि रू0 67860, किसानों को देय राशि रू0 1357.20, ज्वार की फसल में बीमित राशि रू0 36440, किसानों को देय राशि रू0 728.80, बाजरा की फसल में बीमित राशि रू0 27820, किसानों को देय राशि रू0 556.40, उर्द की फसल में बीमित राशि रू0 31475, किसानों को देय राशि रू0 629.50, तिल की फसल में बीमित राशि रू0 16809, किसानों को देय राशि रू0 336.18, मूँग की फसल में बीमित राशि रू0 40481, किसानों को देय राशि रू0 809.62 हैं।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक एस0के0उत्तम, इफको टोकियो कम्पनी के जिला प्रबन्धक मुकेश सिंह, जिला समन्वयक श्याम जी दुबे सहित बीमा कम्पनी के ब्लाक समन्वयक मौजूद रहे।
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
This website uses cookies.