G-4NBN9P2G16
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई तथा महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाले खतरों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई गई।शुक्रवार को विकासखंड के देवीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाली करीब 50 गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन की जांच,ब्लड प्रेशर, शुगर के स्तर की जांच,वजन व अन्य सामान्य जांच कर उन्हे निशुल्क दवा वितरित की गई।शिविर में गर्भवती महिलाओं तथा आर्थिक रूप से कमजोर तबकों की महिलाएं जो आमतौर पर कुपोषित होती हैं,उन्हे गर्भधारण के दौरान महत्वपूर्ण पोषक तत्त्व के बारे में बताया गया।वहीं कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को परिवार नियोजन के बारे में भी जागरूक किया गया।इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास कुमार,डॉक्टर अर्शी आजमी, डॉक्टर पूनम हंस, एएनएम संगीता देवी, एलटी योगेंद्र सिंह,सुरेंद्र कुमार,संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.